logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'फैजल खान ने मेरे भाई की हत्या कराई...' जेल से बाहर आते ही बोले रौशन आनंद

ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद 12 दिन बाद बेउर जेल से रिहा हुए। रिहा होने के तुरंत बाद उन्होंने फैजल खान पर अपने भाई की हत्या का आरोप लगाया।

Raushan Anand accused Faisal Khan for brother murder

रौशन आनंद ने फैसल खान पर भाई की हत्या का आरोप लगाया, Photo Credit: Social Media

बिहार की राजधानी पटना के चर्चित कोचिंग विवाद मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद को पटना सिविल कोर्ट ने जमानत याचिका मंजूर कर ली। जमानत मिल जाने के चलते 12 दिन बाद वह बेउर जेल रिहा हो गए हैं। इन 12 दिनों में एक और बड़ा हादसा हुआ। रौशन आनंद के भाई की नेपाल में हत्या कर दी गई। जेल से बाहर आते ही रौशन आनंद ने अपने भाई की हत्या के लिए फैजल खान उर्फ खान सर और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भाई की हत्या इन्हीं लोगों ने कराई है।

 

जेल से बाहर आने के बाद रौशन आनंद ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'हमारे साथ साजिश हुआ है। हमारे भाई की हत्या फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक आर एस प्रसाद ने षड्यंत्र रच करके करवाई है। जब मैं बाहर था तो हमारे भाई के साथ कुछ नहीं हुआ और जब मैं जेल गया तो मेरे भाई की हत्या हो गई। यह साजिश है।'

 

यह भी पढ़ें: पुलिस एनकाउंटर में बाबा मिलन दास हत्याकांड का मुख्य आरोपी ढेर

कोचिंग विवाद में हुई थी गिरफ्तारी

रौशन आनंद पर खान सर के कोचिंग संस्थान पर हमला कराने और वहां तैनात एक सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट कराने का आरोप लगा था। 2 जून को दर्ज मामले के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर बेउर जेल भेज दिया था। हालांकि, बाद में सामने आए CCTV फुटेज में केवल मारपीट का दृश्य दिखाई दिया और कथित फायरिंग का कोई स्पष्ट सबूत नहीं मिला।

 

सुनवाई के दौरान रौशन आनंद की तरफ से वरिष्ठ वकील रमाकांत शर्मा ने कोर्ट में कहा कि उनके मुवक्किल का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा कि दोनों पक्ष शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, इसलिए उन्हें आपसी विवाद में पड़ने के बजाय एक अच्छी कंपटीशन पर ध्यान देना चाहिए। कोर्ट ने यह भी कहा कि शिक्षक समाज को सही दिशा दिखाने का काम करते हैं, इसलिए उन्हें झगड़ों और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों से दूर रहना चाहिए।


और पढ़ें