logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रवि किशन ने पूछा था 'सपा में चले गए?', अब अखिलेश यादव के साथ दिखे BJP पार्षद

गोरखपुर में जलभराव की समस्या को लेकर जिस BJP पार्षद से सांसद रवि किशन की बहस हुई थी। अब वह अखिलेश यादव के साथ नजर आए हैं।

Ravi Kishan, Vishwajeet Tripathi,  रवि किशन,

विश्वजीत त्रिपाठी, Photo Credit-Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी की समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। कुछ दिन पहले ही शहर में जलभराव की समस्या को लेकर विश्वजीत की सांसद रवि किशन से फोन पर बहस हुई थी। उस बातचीत में रवि किशन ने उनसे पूछा था कि क्या उन्होंने सपा ज्वाइन कर ली है।

 

सांसद रवि किशन और पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी के बीच बहस का ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। अब अखिलेश यादव के साथ पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी की तस्वीरें सामने आ रही हैं। ऐसे में पार्षद के बाद उनके सपा में शामिल होने के कयास तेज हो गए हैं।  

 

यह भी पढ़ें: नेहा बोरा रिहा, अभिजीत दीपके पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, BNSS की धारा लगी

रवि किशन और विश्वजीत त्रिपाठी के बीच हुई थी बहस 

कुछ दिनों पहले ही गोरखपुर शहर में भारी बारिश के बाद जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो गई थी। इस समस्या और क्षेत्र की दुर्दशा को लेकर बेतियाहाता वार्ड के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने सांसद रवि किशन को फोन किया था। जलभराव की समस्या पर शुरू हुई यह बातचीत जल्द ही सियासी तंज में बदल गई।बातचीत के दौरान सांसद रवि किशन ने पार्षद पर तंज कसते हुए पूछ लिया था, 'सपा के नेता हो गईला का?'

इसके जवाब में पार्षद ने भी पलटवार करते हुए कहा था कि सांसद जी, आपने क्या बसपा ज्वाइन कर ली क्या? दोनों के बीच हुई इस बहस का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल खूब वायरल हुआ। विश्वजीत त्रिपाठी पहले समाजवादी पार्टी के टिकट पर ही पार्षद का चुनाव जीत थे, हालांकि बाद में वह बीजेपी में शामिल हो गए।   

क्या समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए बीजेपी पार्षद? 

सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव के साथ उनकी तस्वीर वायरल हो रही है। कयास लगाया जा रहा है कि वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विश्वजीत त्रिपाठी  बीजेपी के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय मंत्री विनोद तावड़े के मिलने के प्रस्ताव को ठुकराकर लखनऊ में उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की है।

View on Instagram

बताया जा रहा है कि वह जल्द ही सपा की सदस्यता लेकर विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी करेंगे।  मिली जानकारी के मुताबिक, पार्षद ने अखिलेश यादव से सहजनवां विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है. अखिलेश ने भी उन्हें टिकट देने का भरोसा दिलाया है।


और पढ़ें