logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'महादेव की कसम, मुझसे भी गलती होती है', होम फ्रॉम वर्क बयान पर बोले रविकिशन

सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आने के बाद बीजेपी सांसद रविकिशन ने अपने होम फ्रॉम वर्क वाले बयान पर स्पष्टीकरण जारी किया। उन्होंने कहा कि मैं भी इंसान हूं। मुझसे भी आप लोगों की तरह गलतियां होती हैं और आगे भी होती रहेंगी।

BJP MP Ravi Kishan

बीजेपी सांसद रविकिशन। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

गोरखपुर से बीजेपी सांसद रविकिशिन के 'होम फ्रॉम वर्क' वाले बयान पर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। कई लोगों ने तीखे सवाल किए तो किसी ने उन्हें शिक्षा मंत्री बनाने तक की सलाह दे डाली। मामला अधिक बढ़ने पर रविकिशन ने स्पष्टीकरण जारी किया। उन्होंने कहा कि मैं भी आम इंसान हूं। दूसरों की तरह मैं भी गलतियां करता हूं। पता नहीं मेरे बयान इंटरनेट पर क्यों वायरल होते हैं? 

 

दरअसल, पश्चिम एशिया संकट के चलते रविकिशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। तभी उन्होंने 'वर्क फ्रॉम होम' की जगह 'होम फ्रॉम वर्क' कह दिया।

पीएम मोदी की अपील पर रविकिशन ने दी थी प्रतिक्रिया

अपने बयान में रविकिशन कहते हैं, 'पीएम मोदी ने आवाम को कहा है कि कृपया एक साल तक गोल्ड न खरीदें। विदेश की यात्रा न करें। पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल न करें। गाड़ियां अवाइड करें। मेट्रो का इस्तेमाल करें। ई-व्हिकल और ई-रिक्शा का इस्तेमाल करें।' आगे कहा कि 'होम फ्रॉम वर्क' इज वेरी इंपोर्टेंट। दोबारा वह समय आ गया है कि अगर घर से आपका काम और ऑफिस चल सकता है तो आप बाहर न निकलें। आपका सारा खर्च वही रुक जाता है। 

 

 

मुझे नहीं मालूम कि मैं क्यों वायरल होता हूं?

अब इसी बयान पर रविकिशन ने स्पष्टीकरण जारी किया है। नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्म ‘मां बहन’ के ट्रेलर लॉन्च के वक्त रविकिशन ने कहा, 'महादेव की कसम, मुझे नहीं मालूम है कि मैं क्यों वायरल होता हूं? मैंने 'होम फ्रॉम वर्क' बोला था। फिर एक 'जल्दी द लेट' बोला था। वो मैं पर्लियामेंट जा रहा था। 'होम फ्रॉम वर्क' की जगह 'वर्क फ्रॉम होम' कहना था। निकलता है... मैं एक इंसान हूं। मुझे लोग ऐसे देखते हैं कि जैसे मैं अलग ही स्पेस से आया हूं। मैं आदमी हूं। मैं आप लोगों की तरह ही गलती करता हूं और करता रहूंगा। मुझे आप लोग वायरल क्यों करते हो, मुझे नहीं मालूम।'

 

रविकिशन ने आगे कहा कि हर को मुझसे वायरल होने के बारे में पूछता है, यहां तक कि मेरी अपनी पार्टी में भी। वरिष्ठ भी पूछते हैं कि आप क्या करते हो... मैं कहता हूं कि मुझे नहीं मालूम।

Related Topic:#Ravi Kishan#BJP

और पढ़ें