logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'ये मार डालेंगे', अस्पताल में चीखती रही गर्भवती, कुछ देर बाद जच्चा-बच्चा की मौत

मध्य प्रदेश के रीवा के सरकारी अस्पताल में 25 वर्षीय महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। मौत से पहले महिला का वीडियो सामने आया, जिसमें वह परिवार से बाहर ले जाने की गुहार लगा रही थी।

representative image of Rewa pregnant Women

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Gemini Ai

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मध्य प्रदेश के रीवा में सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान 25 वर्षीय महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले महिला का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अस्पताल से बाहर ले जाने के लिए परिवार से गुहार लगाती नजर आ रही है। वीडियो में महिला इलाज को लेकर डर और बेचैनी जाहिर कर रही है।

 

वायरल वीडियो में कल्पना मिश्रा कहती सुनाई दे रही हैं, 'मुझे यहां से ले चलो। मैं नहीं बचूंगी, ये लोग मुझे मार डालेंगे।' परिवार का एक सदस्य उन्हें समझाता नजर आता है कि डॉक्टर इलाज कर रहे हैं और वह जल्द ठीक हो जाएंगी।

 

यह भी पढ़ें: बिहार: गंगा में 3 बच्चियों की डूबने से मौत, एक को बचाने में 3 की गई जान

सी-सेक्शन के बाद बिगड़ी हालत

परिवार के मुताबिक, कल्पना को मंगलवार को रीवा के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन डॉक्टरों ने सी-सेक्शन के जरिए डिलीवरी कराया। परिवार का दावा है कि ऑपरेशन के बाद इलाज के दौरान महिला और नवजात दोनों की मौत हो गई। परिजन ने अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कल्पना ने कई बार अपनी तबीयत खराब होने की लेकिन समय पर इलाज नहीं मिला। परिवार ने अस्पताल के कर्मचारियों पर बदसलूकी का आरोप भी लगाया है।

 

घटना के बाद परिवार और स्थानीय लोगों ने अस्पताल के मेन गेट के बाहर प्रदर्शन किया। परिजन ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए धरना दिया। महिला का वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर लोगों में नाराजगी और बढ़ गई।

 

यह भी पढ़ें: प्रीक्लेम्पसिया क्या है? हिमाचल की डॉ. अंबिका के रिसर्च को मिला इंटरनेशनल अवार्ड

दो नर्सिंग अधिकारियों पर कार्रवाई

अस्पताल प्रशासन ने इलाज में लापरवाही के आरोपों से इनकार किया है। डीन सुनील अग्रवाल और अधीक्षक राहुल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर परिवार से बातचीत की और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। शुरुआती कार्रवाई के तौर पर ड्यूटी पर तैनात दो नर्सिंग अधिकारियों को निलंबित किया गया है। घटना की जांच के लिए एक कमेटी भी बनाई गई है। अधिकारियों के मुताबिक, मां और नवजात के शवों को पोस्टमार्टम जिला अस्पताल के डॉक्टरों का पैनल करेगा। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।


और पढ़ें