logo

ट्रेंडिंग:

गंगा एक्सप्रेसवे पर कार ने भंडारे से लौट रहे 8 लोगों को कुचला, 4 की मौत; कई घायल

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में रविवार देर शाम एक भयंकर सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक तेज रफ्तार कार ने 8 लड़कियों को टक्कर मार दी, जिसमें चार की मौत हो गई।

Representataive image

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: SORA

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में रविवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यह हादसा निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर हुआ, जहां अचानक एक तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को टक्कर मारी और उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गया। यूपी पुलिस के अनुसार, कार ने कुल 8 लोगों को टक्कर मारी थी, जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी पीड़ित भंडारे से प्रसाद लेकर वापिस अपने घर जा रहे थे। 

 

यूपी पुलिस ने बताया कि यह हादसा जगतपुर पुलिस थाना क्षेभ के सुल्तानपुर जनौली गांव के पास हुआ। इस गांव में गंगा एक्सप्रेसवे पर निर्माण कार्य चल रहा है। जानकारी के अनुसार, सभी पीड़िच युवतियां सड़क पार कर रही थीं तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। यह हादसा इतना भयंकर था कि चार की मौत हो गई और अन्य को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

 

यह भी पढ़ें: पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी दोनों, मैदानों पर कोहरे का सितम, जानिए मौसम का हाल

मौके पर पहुंची पुलिस

रिपोर्ट्स के अनुसार, सभी 8 युवतियां पास के एक गांव में भंडारे में शामिल होने गई थीं। इस बीच जब वह एक्सप्रेसवे से गुजरी तो यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भिजवाा। वहीं, मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने बताया कि जिस कार ने उन युवतियों को टक्कर मारी उस कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और अब आगे की जांच कर रही है। 

2 की मौके पर ही मौत

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में 23 साल की हिमांशी और 22 साल की शालिनी  की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने अन्य सभी छह लड़कियों को अस्पलात में भर्ती करवाया था लेकिन रश्मी और आसमा नाम की दो लड़कियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। रायबरेली सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार ने बताया, 'जगतपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा हुआ है। कुछ युवतियां पैदल गंगा एक्सप्रेसवे पर जा रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस घटना में चार महिलाओं की मौत हो गई है। घायलों का जिला अस्पताल और सीएचसी में इलाज चल रहा है।'

 

यह भी पढ़ें: निकाल रहे थे कैंडल मार्च, AAP नेता सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में लिया

ड्राइवर फरार

पुलिस ने बतया कि इस हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि वह उस ड्राइवर को जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे। इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी हर्षिता माथुर जिला अस्पताल पहुंची और उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिए। 

Related Topic:

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap