logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत, फैसल खान के कोचिंग पर हमले के आरोपी थे

बिहार के खान सर और रोशन आनंद के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है। उसी बीच रोशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल के एक होटल में मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Prince and Faisal Khan

प्रिंस और फैजल खान, Photo Credit- Social Media

बिहार के मशहूर टीचर खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। कुछ दिन पहले खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला हुआ था। इस मामले में दूसरे कोचिंग के टीचर रोशन आनंद को गिरफ्तार किया गया था। अब रोशन आनंद के भाई प्रिंस की मौत हो गई है। प्रिंस पर भी पहले आरोप लगा था कि उन्होंने खान सर की कोचिंग में तोड़फोड़ की थी। इसी विवाद की वजह से प्रिंस कुछ दिनों के लिए नेपाल चले गए थे, जहां एक होटल में उनका शव मिला। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उनकी मौत किस वजह से हुई।

 

यह घटना 13 जून की रात को हुई थी। प्रिंस की मौत के बाद नेपाल पुलिस ने परिवार को इसकी जानकारी दी थी, जिसके बाद परिवार नेपाल पहुंचा। प्रिंस के परिवार का दावा है कि जिन परिस्थितियों में उनकी मौत हुई, वह एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है।

 

यह भी पढ़ें: क्या बिल्डिंग में लगाई गई थी आग? नकाबपोश महिला ने रची साजिश, CCTV ने किया खुलासा

FIR के बाद नेपाल में रह रहे थे प्रिंस

मृतक प्रिंस यादव अपने भाई के साथ पटना में रहते थे। उन पर खान सर उर्फ फैजल खान की कोचिंग पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा था। इसी आरोप के आधार पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस से बचने के लिए प्रिंस नेपाल में रह रहे थे।

 

प्रिंस अपने 6-7 दोस्तों के साथ नेपाल के एक होटल में ठहरे हुए थे। रविवार को होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में उनका शव मिला। सोशल मीडिया पर कई लोगों का कहना है कि प्रिंस की हत्या की गई है। हालांकि, इस मामले में नेपाल पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस ने होटल में मौजूद कुछ अन्य युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है।

 

यह भी पढ़ें: फर्जी डिग्री पर बनी नौकरी की नींव हिली, मुजफ्फरपुर के दो शिक्षकों पर हुआ FIR

रोशन आनंद जेल के अंदर

पटना में खान सर उर्फ फैजल खान की कोचिंग पर 2 जून को हमला हुआ था। कोचिंग में तोड़फोड़ की गई थी। इसी मामले को लेकर केस दर्ज किया गया था। इस विवाद के चलते रोशन आनंद को गिरफ्तार किया गया। वहीं, इस तोड़फोड़ मामले में फैजल खान पर भी आरोप लगे थे। हालांकि, उन्होंने पहले ही अग्रिम जमानत ले ली थी, जिसके कारण कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। घटना पर पूर्णिया के सासंद राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा है कि यह हत्या है। 


और पढ़ें