उत्तर प्रदेश के रायबरेली में गुरूवार को समजावादी पार्टी की छात्र विंग समाजवादी छात्र सभा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। यह विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया की पुलिस को बीच बचाव करने के लिए आना पड़ा। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाअध्यक्ष वीरेंद्र यादव पुलिस से ही भिड़ गए। इस दौरान पुलिस और उनके बीच तीखी नोकझोक देखने को मिली।
रायबरेली में सदस्यता अभियान को लेकर समाजवादी छात्र सभा (SCS) अपना सदस्यता अभियान चला रहा था। इसी दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का प्रदर्शन भी था जिसके चलदे दोनों आमने सामने आ गए। पुलिस ने दोनों को समझाने की कोशिश की लेकिन इस दौरान सपा के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की नोकझोक हो गई। इस दौरान नगर कोतवाल शिव शंकर सिंह और समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव आमने-सामने आ गए और दोनों ने एक दूसरे के लिए जमकर अपशब्दों का इस्तेमाल किया।
यह भी पढ़ें: बिहार में इंजीनियर सत्येंद्र चौधरी पर विजिलेंस का शिकंजा, पटना-पूर्णिया में छापा
जमकर हुआ विवाद
विवाद को शांत करवाने आई पुलिस खुद विवाद में फंस गई। सपा जिलाध्यक्ष ने पुलिस पर आरोप लगाए और पुलिस उन्हें शांत करवाने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान नगर कोवाल शिव शंकर वीरेंद्र यादव से भिड़ गए। शिव शंकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से हटने के लिए कहते हैं लेकिन वह नहीं हटते। इस पर शिव शंकर कहते हैं कि खड़े रहो यहीं खड़े रहो।
कैसे भड़का विवाद?
इसके बाद वीरेंद्र यावद और शिव शंकर भिड़ जाते हैं। शिव शंकर कहते हैं कि तमाशा मत करो। इस पर वीरेंद्र यादव भड़क जाते हैं और कहते हैं कि तुम चूड़ी पहनो। इस पर शिव शंकर कहते हैं कि औकात में रहकर बात करो और जाकर तुम चूड़ी पहनो। इस दौरान दोनों को कहते सुना जा सकता है कि तू क्या कर लेगा। इस मौके पर अन्य अधिकारियों ने मामला शांत करवाने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें: बिहार के 38 जिलों में ड्रोन से होगा फसलों पर छिड़काव, किसानों को मिलेगी सुविधा
वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर अब इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। छात्रों का झगड़ा शांत करवाने पहुंची पुलिस के खिलाफ पहले दोनों ही पक्ष धरने पर बैठ गए और बाद में पुलिस अधिकारी खुद विवाद में फंस गए। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है और लोग अपनी राय रख रहे हैं।