logo

ट्रेंडिंग:

पति सौरभ की हत्या की आरोपी मुस्कान है प्रेग्नेंट, CMO ने किया कंफर्म

मेरठ के सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान रस्तोगी से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जेल प्रशासन ने बताया है कि वह प्रेग्नेंट है।

Muskan rastogi pregnant

मुस्कान रस्तोगी और साहिल। Photo Credit- Social Media

मेरठ के जघन्य सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान रस्तोगी प्रेग्नेंट है। दरअसल, 5 अप्रैल को उसकी मेरठ जेल में तबियत बिगड़ गई थी, जिसके बाद जेल प्रशासन ने फौरन डॉक्टर को बुलवाकर उसका चेकअप करवाया। तबियत बिगड़ने के बाद मुस्कान के सभी लक्षण प्रेग्नेंसी जैसे दिखाई दे रहे थे। चेकअप के बाद डॉक्टर ने इस बात की पुष्टि की कि मुस्कान प्रेग्नेंट है।

 

अब सौरभ हत्याकांड की कहानी खौफनाक के साथ में पेंचीदा और चौंकाने वाली होती जा रही है। चेकअप करने वाली लेडी डॉक्टर ने बताया कि मुस्कान को लगातार उल्टियां आने के साथ में कमजोरी की शिकायत हो रही थी। इसके बाद जेल प्रशासन ने मेरठ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को लेटर लिखकर महिला डॉक्टर को भेजने का अनुरोध किया था। जब जेल आकर महिला डॉक्टरों ने उसका टेस्ट किया तो वह गर्भवती निकली। इस बात की पुष्टि खुद सीएमओ अशोक कटारिया ने की है।

 

उठ रहे कई सवाल

 

अब सबके मन में ये सवाल पैदा हो रहा है कि मुस्कान आखिर प्रेग्नेंट कहां हुई? क्या वो जेल में ही प्रेग्नेंट हो गई या फिर वह इस हत्याकांड से पहले की प्रेग्नेंट है? एक सवाल ये भी है कि क्या मुस्कान जेल में अपने प्रेमी साहिल शुक्ला से मिली थी? सवाल कई हैं लेकिन जेल प्रशासन उसपर कड़ी नजर रख रहा है। हालांकि, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुस्कान की देखरेख की व्यवस्था भी की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: भैंस खोजने के लिए खंगाले 225 CCTV कैमरे, 250 KM तक चला सर्च ऑपरेशन

 

मामले की जांच करवा रहा प्रशासन

 

फिलहाल जेल अधिकारी पूरे मामले की जांच करवा रहे हैं। पिछले दिनों मुस्कान-साहिल ने जेल में ही एक-दूसरे से मुलाकात की इजाजत मांगी थी, लेकिन दोनों ही अपनी शादी का कोई सबूत नहीं दे पाए। ऐसे में जेल प्रशासन ने दोनों को मुलाकात करने की इजाजत नहीं दी।

 

क्या है पूरा मामला?

 

बता दें कि मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की हत्या कर दी थी। दोनों ने सौरभ के शव के टुकड़े करके उसे नीले ड्रम में डाल दिया और फिर उसमें ऊपर से सीमेंट का घोल बनाकर भर दिया। सौरभ की हत्या करने के बाद दोनों हिमाचल घूमने लचे गए। वहां जाकर दोनों ने मंदिर में शादी की और हनीमून मनाया। हनीमून से लौटने के बाद ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और जेल में डाल दिया।

Related Topic:

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap