logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ज्योतिषी का नंबर ढूंढ रही थी महिला, साइबर फ्रॉड में गंवाए 5 लाख, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में एक महिला ज्योतिषी से बातचीत करने की कोशिश कर रही थी, ताकि परिवार की सभी समस्याएं दूर हो जाएं। इसी दौरान महिला के साथ जालसाजी हुई, जिसमें उसने अपने 5 लाख रुपये गंवा दिए।

women

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महिला को साइबर जालसाजी के चलते 5 लाख रुपये गंवाने पड़ गए। महिला के मुताबिक, वह ऑनलाइन एक ज्योतिषी का नंबर खोज रही थी। उसी दौरान कुछ लोग उनके संपर्क में आए। आरोपियों ने कथित महिला की अश्लील फोटो के जरिए उन्हें परेशान किया और ब्लैकमेल करके 5 लाख रुपये ले लिए। जब महिला और उनके परिवार ने ठगों के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, तब पुलिस ने शिकायत के आधार पर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी फरार है।

 

यह मामला लखनऊ के संत कबीर नगर का है, जहां की पुलिस ने इस मामले के बारे में शनिवार को जानकारी दी थी। पुलिस ने बताया कि पहले आरोपियों ने महिला का भरोसा जीता, उसके बाद महिला से 5 लाख रुपये लिए थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कम से कम 20 से 25 महिलाओं से इसी तरह रुपये लिए थे। फिलहाल पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।

 

यह भी पढ़ें:  AI से फेक फोटो बनाकर रेलवे अफसर को किया ब्लैकमेल, 15 लाख मांगे, हुई गिरफ्तार

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, महिला एक ज्योतिषी का नंबर ऑनलाइन ढूंढ रही थी। उसी दौरान वह कुछ साइबर ठगों के संपर्क में आ गई, जिन्होंने महिला से बातचीत शुरू की थी। पुलिस की जांच-पड़ताल के अनुसार, पहले आरोपियों ने महिला का भरोसा जीता। उसके बाद जुर्म को अंजाम दिया।

 

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनसे वीडियो कॉल पर बात की थी। उसी दौरान महिला की कुछ फोटो खींच ली थीं। जिसके बाद उन तस्वीरों को मॉर्फ किया गया। इसके बाद उन्हीं फोटो के दम पर महिला को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। ब्लैकमेल करके 5 लाख रुपये हड़प लिए गए थे।

 

यह भी पढ़ें: 95.7% नंबर फिर भी नहीं मिला कॉलेज में एडमिशन, छात्र ने की खुदकुशी

पुलिस की जांच-पड़ताल

जब पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच करने में जुटी थी, तो पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने 20 से 30 महिलाओं से इसी तरह रुपये लिए थे। इससे साइबर फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा हुआ। पुलिस की नजरों से इस मामले का तीसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

 

इस मामले को लेकर साइबर पुलिस सर्कल ऑफिसर अमित कुमार ने कहा, 'जांच के दौरान जो भी सबूत या आरोपी सामने आएंगे, उन्हें केस में शामिल किया जाएगा। साथ ही कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।'

Related Topic:#State News

और पढ़ें