logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पुतिन के दौरे पर दिल्ली में अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के आने के बाद से राजधानी दिल्ली की सुरक्षा दोगुनी कर दी गई है। हाल ही में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन और ट्रैफिक के अन्य नियमों से जुड़ी नोटिस जारी की है।

Delhi Traffic Police

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस: Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

दिल्ली आज कड़ी सुरक्षा के घेरे में है, क्योंकि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत दौरे पर राजधानी में मौजूद हैं। उनके महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 5 दिसंबर के लिए भारी भरकम ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है। राजधानी के कई प्रमुख इलाकों जैसे- ITO, दिल्ली गेट, राजघाट क्रॉसिंग, BSZ मार्ग, JLN मार्ग और जनपथ–अकबर रोड जैसे बेहद संवेदनशील रूट्स पर विशेष प्रतिबंधों और डायवर्जन की घोषणा की गई है।

 

सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग समय पर अलग-अलग रास्तों पर गाड़ियों के रुकने और पार्किंग पर पूरी तरह रोक रहेगी। मदर टेरेसा क्रेसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, जनपथ, फिरोजशाह रोड, मंडी हाउस और विंडसर प्लेस जैसी वीवीआईपी सड़कों पर न सिर्फ ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा, बल्कि पार्क मिले वाहनों को तुरंत टो कर ट्रैफिक पिट में ले जाया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचार में फंसे हरियाणा डिप्टी स्पीकर के PA, करोड़ों की संपत्ती बनाने का आरोप

सुबह 10 बजे से सुबह 11:30 बजे तक प्रतिबंध

इस समय मदर टेरेसा क्रेसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड और जनपथ पर किसी भी वाहन को रुकने या पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। जो गाड़ियां यहां पार्क मिलेंगी, उन्हें टो कर लिया जाएगा और इन्हें कालीबाड़ी मंदिर मार्ग ट्रैफिक पिट और भैरों मंदिर के सामने रखा जाएगा।

 

किन रूट्स का हुआ है डायवर्जन

वंदे मातरम मार्ग से साइमन बोलिवर मार्ग

कौटिल्य मार्ग

सान मार्टिन से मानस क्रॉसिंग

सान मार्टिन से ABHM क्रॉसिंग

सान मार्टिन से अभय क्रॉसिंग

सुनेहरी मस्जिद के पास

रेल भवन के आसपास की सड़कें

इन रास्तों पर न जाने की दी गई है सलाह

सरदार पटेल मार्ग

मदर टेरेसा क्रेसेंट

तीन मूर्ति मार्ग

अकबर रोड

MLNP

जनपथ रोड

ऑप्शनल रूट्स:

DDU मार्ग

आसफ अली रोड

मौलाना आजाद रोड

के. कामराज मार्ग

रईसिना रोड

रफी मार्ग

 

यह भी पढ़ें: नेपाल बॉर्डर से 100 से ज्यादा लड़कियां गायब, बिहार के चार जिले भी प्रभावित

डायवर्जन लगाए जाएंगे

जनपथ–टॉल्सटॉय मार्ग

टॉल्सटॉय–KG मार्ग

रंजीत सिंह फ्लाईओवर

बाराखंबा रोड

जिन रास्तों से बचना चाहिए

जनपथ–टॉल्सटॉय मार्ग

टॉल्सटॉय–KG मार्ग

रंजीत सिंह फ्लाईओवर

बाराखंबा रोड

फिरोजशाह रोड

सिकंद्रा रोड

जनपथ रोड

और आसपास की अन्य सड़कें

ऑप्शनल रुट्स:

DDU मार्ग

आसफ अली रोड

मौलाना आजाद रोड

रफी मार्ग

के. कामराज मार्ग

दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक प्रतिबंध

इस दौरान जनपथ रोड, विंडसर प्लेस, फिरोजशाह रोड, मंडी हाउस, सिकंद्रा रोड और भैरों मार्ग पर कोई भी वाहन पार्क या रुक नहीं सकेगा। अगर वाहन यहां मिले तो उन्हें टो करके कालीबाड़ी मंदिर मार्ग ट्रैफिक पिट और भैरों मंदिर ट्रैफिक पिट में रखा जाएगा।

राष्ट्रपति पुतिन का कार्यक्रम

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को भारत पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पालम एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। शुक्रवार को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनके सम्मान में औपचारिक स्वागत समारोह आयोजित करेंगी। इसके बाद लगभग 11:30 बजे पुतिन राजघाट जाएंगे।


और पढ़ें