logo

मूड

ट्रेंडिंग:

शिकायत लेकर गई महिला से थाने में की बदतमीजी, सस्पेंड हो गए दरोगा

उत्तर प्रदेश के भदोही में महिला थाने में शिकायत दर्ज कराने गई थी दरोगा ने उनसे बदसलूकी की और थाने से भगा दिया था। अब दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है।

Woman Complaint file

संकेतिक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के भदोही से एक मामला सामने आया जहां एक मां और बेटी थाने में शिकायत दर्ज कराने जाती है। इसी बीच थाने का उप निरीक्षक दारोगा श्याम नारायण यादव उनसे अभद्र तरीके से बात करता है। इस व्यवहार के कारण महिला ने वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में कार्रवाई हुई है।

 

कार्रवाई होने का बाद एसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए दारोगा को निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। वहीं युवती की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

 

यह भी पढ़ें: अपने कंटेंट के लिए कॉपीराइट और ट्रेडमार्क कैसे हासिल करें?

क्या है पूरा मामला?

यह मामला ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र का है। जहां एक महिला की 15 साल की बेटी इंस्टाग्राम पर डांसिंग वीडियो बनाती है। बेटी की मां का आरोप है कि जब उनकी बेटी घर से बाहर निकलती है तो गांव के बहाल दुबे, संदीप यादव और उसके कुछ अन्य साथी उसके साथ अश्लील बातें और छेड़खानी करते हैं। इसी शिकायत को लेकर युवती अपनी मां के साथ थाने पहुंची थी। वह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही थीं

 

यह भी पढ़ें: एजुकेशन लोन कैसे हासिल करें, छात्रों से क्या गिरवी रखवाते हैं बैंक?

 

पीड़िता के मुताबिक थाने में मौजूद उप निरीक्षक दारोगा श्याम नारायण यादव ने उसकी शिकायत सुनने के बाद उसे डांट दिया। युवती का आरोप है कि दारोगा ने उससे अभद्र तरीके से बात की इस व्यवहार के कारण युवती ने थाने में हुई बातचीत का वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर अपनी पूरी आपबीती बताई। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों तक मामला पहुंचा। 

 

वीडियो सामने आने के बाद भदोही के एसपी ने दारोगा श्याम नारायण यादव को निलंबित कर दिया है। साथ ही युवती की शिकायत के आधार पर अश्लील हरकत करने के आरोप में बहाल दुबे और संदीप यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी घर से फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

Related Topic:#UP News

और पढ़ें