logo

मूड

ट्रेंडिंग:

झारखंड में बड़ा हादसा, ट्रक ने बाइक और ऑटो को रौंदा; 7 लोगों की मौत

झारखंड के लातेहार जिले में एक बेकाबू कंटेनर ने सात लोगों की जिंदगियां उजाड़ दीं। मृतकों में तीन लोग एक ही परिवार के रहने वाले थे। अभी तीन लोगों के शवों की पहचान नहीं हो सकी है।

Jharkhand News

झारखंड में भीषण हादसा। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

झारखंड के लातेहार में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कंटेनर ने ऑटो-रिक्शा और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्चे समेत 7 लोगों की जान गई है। पुलिस के मुताबिक हादसा शनिवार की शाम पांच से छह बजे के बीच चंदवा थाना क्षेत्र के डेढ़ टंगवा घाटी में हुआ। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेने के बाद सदर अस्पताल भेज दिया है, जहां सभी का पोस्टमार्टम किया जाएगा। 

 

शुरुआती जानकारी के मुताबिक ऑटो रिक्शा और कंटेनर के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई है। ऑटो रिक्शा चंदवा की तरफ से आ रहा था। भीषण टक्कर के बाद ऑटो रिक्शा पर बैठे तीन यात्री और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अमला भी घटनास्तल पर पहुंचा।

 

यह भी पढ़ें: '4% हिंदुओं को पाकिस्तान झेल रहा', जरदारी ने क्यों किया अखंड भारत का जिक्र?

 

अभी तीन मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने सभी शवों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेज दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जिला अस्पताल के बाहर लोगों की बड़ी भीड़ दिख रही है। भीषण हादसे की सूचना मिलने पर लातेहार जिले के नेता और सामाजिक सेवी भी अस्पताल और पीड़ितों के घर पहुंचने लगे हैं।

पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर ऑटो रिक्शा से हुई भिड़ंत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंटेनर ने सबसे पहले एक बाइक को टक्कर मारी। बाइक पर कुल चार लोग सवार थे। टक्कर लगते ही एक महिला काफी दूर उछलकर गिरी, इस वजह से उसकी जान बच गई। बाकी तीन लोगों की कंटेनर के नीचे आने से मौत हो गई। इसके बाद कंटेनर की ऑटो रिक्शा से भिड़ंत हुई। चालक समेत चार यात्रियों की जान चली गई। 

तीन मृतक एक ही गांव के

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक बाइक सवार सभी लोग लातेहार के सासंग गांव के निवासी थे और एक ही परिवार के थे। किसी काम से लोहरदगा जा रहे थे। कंटेनर की चपेट में आने से असजद अंसारी समेत परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां अफसरा देवी बाल-बाल बच गईं।

 

यह भी पढ़ें: मातम में बदला 15 अगस्त का जश्न, स्कूल में छज्जा गिरने से 1 बच्चे की मौत; दो घायल

ऑटो रिक्शा के उड़े परखच्चे

जान गंवाने वालों में ऑटो चालक रकीब खान का भी नाम हैं। तीन यात्रियों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो रिक्शा के परखच्चे उड़ गए हैं। कंटेनर के नीचे दबे ऑटो रिक्शा को बड़ी मशक्कत और क्रेन की मदद से निकाला गया। ग्रामीणों ने जब शवों को निकाला तो उनकी हालत देख सभी के रोंगटे खड़े हो गए।


और पढ़ें