logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'चुनाव हो जाने दो, सरकार आने दो वाली धमकी दे तो निकाल दो', शिवपाल ने दी नसीहत

दिवाली के मौके पर सैफई पहुंचे शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि कोई अगर यह कहते हुए पाया गया कि सरकार आने पर देख लेंगे तो तुरंत उसे पार्टी से निकाल दिया जाएगा।

शिवपाल यादव, Shivpal Yadav warning

शिवपाल यादव, Photo Credit-ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। समाजवादी पार्टी (SP) के मुखिया अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव भी लगातार अपनी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं। दिवाली के मौके पर सैफई पहुंचे शिवपाल यादव का पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने SP के कार्यकर्ताओं को चुनाव मंत्र देते हुए चेतावनी भी दी है। 

 

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को चुनाव मंत्र देते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि अगर कोई कार्यकर्ता ये कहते हुए पाया गया कि सरकार आने पर देख लेंगे तो तुरंत उसे पार्टी से निकाल दिया जाएगा। इस दौरान शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा है।   

 

यह भी पढ़ें: 'क्लिकबेट मीडिया के झांसे में न आएं', सैंडपेपर कांड पर उस्मान ख्वाजा की सफाई

क्या बोले शिवपाल सिंह यादव? 

शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव को समाजवादियों के लिए 'करो या मरो' की लड़ाई है। शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर जुटने की अपील की। शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं को उनका काम समझाया और कहा कि जिन मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कट गए हैं या जुड़ नहीं पाए हैं, सभी कार्यकर्ता उनके नाम जुड़वाएं। 

इसके साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ पर इस काम में तत्काल जुटने की सलाह दी। शिवपाल सिंह यादव ने कहा, 'कुछ लोगों के वोट जुड़े नहीं हैं, कुछ के वोट काटे गए हैं, 12 नवंबर से वोटों को जुड़वाने का काम शुरू हो रहा है। आप लोग भी कटे हुए वोटों को जुड़वाएं। 

भाषा पर संयम रखने की सलाह 

शिवपाल यादव ने कहा कि कोई भी धमकी देता है या फिर कहता है कि चुनाव हो जाने दो सरकार आने पर देख लेंगे तो ऐसे कार्यकर्ता को उसी वक्त पार्टी से निकाल दिया जाए। उन्होंने कहा कि मैं यह इसलिए कह रहा हूं कि ये षड़यंत्र भारतीय जनता पार्टी के लोग करेंगे और बदनाम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता होंगे। शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं को अपनी भाषा पर संयम रखने की सलाह देते हुए कहा कि गलत भाषा से पार्टी को नुकसान हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतना है। कोई भी व्यक्ति इस तरह से बात नहीं करेगा। कार्यकर्ता जो भी बोलें सोच-समझकर बोलें।  

बीजेपी पर बरसे शिवपाल सिंह यादव 

इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने बीजेपी पर भी निशाना साधा,  शिवपाल यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोकतंत्र और संविधान की भावना के अनुरूप काम नहीं कर रही है। शासन-प्रशासन भी सरकार की मनमानी मे सहयोग करने का काम कर रहा है।

 

शिवपाल यादव ने कहा कि जनता अब बीजेपी सरकार को हटाकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। इस सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार से हर वर्ग के लोग परेशान है। बेरोजगार नौजवान, छात्र-छात्राएं, महिलाएं, पुरुष और छोटे मध्यम वर्ग के व्यापारी भी समस्याओं का सामाना कर रहे हैं।


और पढ़ें