logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गुजरात में बड़ा हादसा, पावागढ़ मंदिर में कार्गो रोपवे टूटा; 6 की मौत

गुजरात के पावागढ़ पहाड़ी में कार्गो रोपवे टूटने से छह लोगों की मौत की खबर है। मौके पर पुलिस और दमकल की टीमें राहत एवं बचाव में जुटी हैं।

gujarat ropeway accident.

गुजरात में बड़ा हादसा। ( Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

गुजरात के पंचमहल जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां पावागढ़ पहाड़ी पर शनिवार को एक कार्गो रोपवे का केबल तार टूट गया। हादसे में छह लोगों की जान गई है। अधिकारियों के मुताबिक घटना शनिवार दोपहर लगभग 3 बजे की है। घटनास्थल पर पुलिस और दमकल की टीमें मौजूद हैं। पुलिस अधीक्षक हरेश दुधात ने 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

 

पंचमहल जिले के कलेक्टर अजय दहिया ने जानकारी दी कि रोपवे का इस्तेमाल सामान को ले जाने में किया जा रहा था। शनिवार को छह लोग रोपवे से नीचे की तरफ आ रहे थे। तभी यह घटना हो गई। जान गंवाने वालों में दो लिफ्ट ऑपरेटर, दो मजदूर और दो अन्य लोग शामिल हैं। कलेक्टर के मुताबिक खराब मौसम की वजह से पिछले दिनों से रोपवे को जनता के लिए बंद कर दिया गया था। राहत कार्यों में पुलिस और दमकल की टीमें जुटी हैं। 

 

यह भी पढ़ें: अखिलेश vs अवनीश अवस्थी: 'हम नहीं भूलेंगे' वाले बयान पर हंगामा क्यों

 

पावागढ़ पहाड़ी के शिखर में महाकालिका मंदिर है। यह मंदिर मां काली को समर्पित है। यहां हर साल लगभग 25 लाख श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। मंदिर लगभग 800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। मंदिर तक पहुंचने के दो रास्ते हैं। एक केबल कार के माध्यम से और दूसरा 2000 सीढ़ियों के माध्यम से।

 

Related Topic:#Gujarat News

और पढ़ें