logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रास्ते में रोका फिर कैंची से सास की नाक काटकर फरार हो गया दामाद

जालोर में दामाद ने पारिवारिक विवाद की वजह से अपनी सास की नाक कैंची से काट दी और मौके से फरार हो गया।

AI Generated Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

राजस्थान के जालोर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां पारिवारिक झगड़ा इतना बढ़ा कि दामाद ने अपनी सास पर कैंची से हमला कर दिया। डूंगरी के बंधा गांव में हुई इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी है।

 

आरोपी सोहनलाल की शादी करीब छह साल पहले हुई थी लेकिन पिछले एक साल से वह अपनी पत्नी से अलग रह रहा था। दोनों परिवारों के बीच मनमुटाव इतना बढ़ गया था कि समाज के लोगों की कोशिशों के बावजूद भी किसी भी तरह से कोई समझौता नहीं हो पा रहा था। शनिवार को भी दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई थी।

 

यह भी पढ़ें: होली से पहले हल्दीराम के गोदाम पर छापा, 112KG एक्सपायरी मिठाइयां मिलीं

रास्ते में किया हमला

पीड़ित महिला केली देवी अपने दामाद की हरकतों से परेशान होकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने जा रही थीं। इसी दौरान सोहनलाल ने रास्ते में उन्हें रोक लिया और कैंची से उनकी नाक काट दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी नाक का कटा हुआ हिस्सा लेकर वहां से भाग निकला।

 

यह भी पढ़ें: 'फांंसी घर' को 'टिफिन रूम' बताया, दिल्ली में सियासी हंगामा क्यों मचा?

इलाज के लिए गुजरात ले जाया गया

घायल महिला की स्थिति को देखते हुए परिजन उन्हें तुरंत इलाज के लिए गुजरात के मेहसाणा से गए हैं। सरवाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपी सोहनलाल की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Topic:#State News

और पढ़ें