logo

मूड

ट्रेंडिंग:

17 मुस्लिमों के वोट कटवाने का आरोप, सपा नेता ने BJP कार्यकर्ता को मिला दिया फोन

सपा ने बुलंदशहर में मुस्लिम मतदाताओं का नाम कटवाने का आरोप है। सपा का आरोप है कि बीजेपी ने इन नामों को हटवाने का आवेदन दिया था। हालांकि बीजेपी कार्यकर्ता का कहना है कि सिर्फ जांच के लिए फॉर्म दिए गए थे।

SP Leader

सपा नेता ने बीजेपी कार्यकर्ता को मिलाया फोन। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर मुस्लिम मतदाताओं के नाम कटवाने का आरोप लगा है। यह आरोप सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने लगाया है। उनका कहना है कि बीजेपी सुनियोजित तरीके से पूरे प्रदेश में विशेष समुदाय के लोगों के वोट कटवा रही है। सपा नेता बादल यादव ने मुस्लिम मतदाताओं के नाम कटवाने पर आपत्ति जताई।

 

उन्होंने एक बीजेपी कार्यकर्ता से फोन पर बात की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि सभी 17 नाम मुस्लिम है। जवाब में बीजेपी कार्यकर्ता ने तर्क दिया कि इसमें हिंदू भी हैं। सपा नेता ने दावा किया कि बीएलओ दीपिका बंसल की जांच में सभी वोटर सही मिले है। कोई अन्य जगह पर शिफ्ट नहीं हुआ है।

 

यह भी पढ़ें: लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने पेश किया अविश्वास प्रस्ताव, TMC शामिल नहीं

 

मामला बुलंदशहर जिले के बराल गांव है। सपा का आरोप है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 17 फॉर्म से नाम कटवाने का आवेदन दिया था। सपा जिला अध्यक्ष का कहना है कि बीजेपी के सेक्टर संयोजक मुकेश पाल सिंह ने नाम कटवाने का आवेदन दिया था। अब सपा ने चुनाव आयोग को खत लिखा है, ताकि बीजेपी कार्यकर्ता के खिलाफ एक्शन लिया जा सके। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी एक पत्र भेजा गया है। 

 

 

 

 

सपा जिला महासचिव कृष्णपाल यादव ने जिले में फर्जी तरह से फॉर्म सात छपने का आरोप लगाया है।  उधर, बीजेपी के सेक्टर संयोजक मुकेश पाल सिंह का कहना है कि किसी भी वोटर का नाम कटवाने का आवेदन नहीं किया है। सिर्फ बीएलओ को जांच के लिए दिया गया था।

 

यह भी पढ़ें: विदेश में डॉक्टर की डिग्री लेने वालों के लिए बड़ी राहत, SC ने दिया फैसला

 

बता दें कि बुलंदशहर जिले में मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम पूरा हो चुका है। करीब चार लाख से अधिक मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। अब जिले की सात विधानसभा क्षेत्र में कुल वोटर्स की संख्या 2260349 रह गई है। वहीं बुलंदशहर जिले में ही एक रोचक मामला भी सामने आया है। यहां मुस्लिम समुदाय के घरों में करीब 56 हिंदू मतदाताओं के नाम दर्ज मिले। हालांकि बीएलओ को गड़बड़ी ठीक करने का आदेश दिया गया था। 

 

Related Topic:#UP News

और पढ़ें