फैजाबाद-गोरखपुर शिक्षक एमएलसी चुनाव में हार का सामना करने वाले सपा उम्मीदवार डॉ. संजयन त्रिपाठी ने एक दिन पहले पार्टी अध्यक्ष
अखिलेश यादव
से लखनऊ में मुलाकात की। एमएलसी चुनाव जीतने वाले प्रत्याशियों के बीच संजयन त्रिपाठी ने अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि मैं अकेला दुर्भाग्यशाली हूं, जो जीतकर नहीं आया हूं। उन्होंने सीएम
योगी आदित्यनाथ
पर निशाना साधा और कहा कि मैं गोरखपुर से आता हूं, मैं सबसे ताकतवर आदमी के निशाने पर था।
अपने संबोधन में संजयन त्रिपाठी ने कहा, 'यहां मंच पर जो लोग बैठे हैं, वे जीतकर आए हैं। मैं अकेला वह दुर्भाग्यशाली इंसान हूं। इसका मुझे अफसोस है लेकिन मैं अध्यक्ष जी का बहुत-बहुत आभार प्रकट करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। मुझे यह संदेश देकर भेजा कि संजयन जाओ और चुनाव जीतकर आना। नहीं भी जीतकर आओगे तब भी तुम्हारे साथ खड़ा रहूंगा। तुम्हें अपनी ताकत देने का काम करूंगा।'
यह भी पढ़ें: हरियाणा में अब अतिरिक्त धान भी बेच सकेंगे किसान, पहले निर्धारित थी सीमा
सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए संजयन ने आगे कहा, 'परिणाम की दृष्टि से मैं चुनाव जरूर हरा हूं, लेकिन जो नाभकीय बिंदु था... मैं गोरखपुर का रहने वाला हूं। सूबे का सबसे ताकतवर व्यक्ति, जिसे इस वक्त माना जाता है, जिसे दिल्ली की सल्तनत भी ठीक से हैंडल नहीं कर पा रही है। मैं सीधे उनके निशाने पर था।'
संजयन ने चुनाव में धांधली का भी आरोप लगाया। कहा कि मतगणना के दिन पूरी मशीनरी लगा दी गई। हमारे प्रबन्धक और शिक्षक साथियों को डराया-धमकाया गया। अब मेरा सिर्फ एक लक्ष्य होगा कि 2027 में अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को मुख्यमंत्री के रूप में देख सकूं। उन्होंने यह भी कहा कि अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बहुत कुछ दिया है। अब पूरा जीवन सपा को समर्पित है।
यह भी पढ़ें: कभी UP विधान परिषद में था शिक्षक संगठनों का दबदबा, अब अकेले पड़े राजबहादुर चंदेल
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संजयन त्रिपाठी की हार पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'मुख्य नगरी (गोरखपुर) से संजयन त्रिपाठी जीतते, लेकिन एकरंगी मुख्यमंत्री जी चाल चल रहे थे तो उन्होंने कहा कि काशी डूब जाए लेकिन गोरख धंधा न बंद हो।' भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर संजयन ने सपा का दामन था। हालांकि फैजाबाद-गोरखपुर शिक्षक एमएलसी चुनाव में हार का सामना करना। इससे पहले वह बीजेपी से एमएलसी थे।