समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन एक कार्यक्रम के दौरान इतना गुस्सा हो गए कि माइक फेंक दिया। माइक फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूपी के मुरादाबाद में पीडीए सम्मेलन का कार्यक्रम था। इस दौरान सपा सांसद रामजी सुमन यूपी चुनाव 2027 को लेकर बैठक कर रहे थे। पार्टी बूथ स्तर पर पीडीए को धार दे रही है। इसी दौरान सुमन ने मंच से बोलने के लिए माइक जैसे ही लिया वह काम करना बंद हो गई।
दरअसल, सपा सांसद और विधायक तक जिलों और विधानसभा स्तर पर आयोजित पीडीए सम्मेलनों में भाग ले रहे हैं। इसी बीच रामजी लाल सुमन की नाराजगी का मुद्दा सामने आया है।
यह भी पढ़ें: 'मैंने सरकारी मकान नहीं दिया इसलिए हटाया था', सुखपाल खैरा ने AAP पर लगाए आरोप
1949 की घटना का किया जिक्र
वायरल वीडियो में रामजी लाल सुमन मुरादाबाद में पीडीए सम्मेलन को संबोधित करते दिखाई दे रहे हैं। सम्मेलन के दौरान वे देश में किसी और संविधान की जरूरत नहीं होने की बात कर रहे हैं। बीजेपी पर हमलावर होते हुए सपा सांसद 1949 की घटना का जिक्र कर रहे हैं। इसी दौरान माइक की आवाज बदल गई। वह बार-बार हैलो-हैलो कहते हैं लेकिन उसमें आवाज नहीं आती।
यह भी पढ़ें: सोन नदी में अवैध बालू खनन पर बड़ा एक्शन, 23 लोग गिरफ्तार, चार नाव और ड्रेजर जब्त
स्टेज पर फेंका माइक
माइक में आवाज नहीं आने से सपा सांसद नाराज हो गए और उन्होंने माइक को स्टेज पर ही फेंक दिया। रामजी लाल सुमन इस दौरान माइक को लेकर कहते सुनाई देते हैं कि क्या हाल बना रखा है। इस दौरान वहां के आयोजक कहते हैं कि इनवर्टर से चलवा दो। इसके बाद रामजी लाल सुमन वहां मौजूद लोगों को हाथ जोड़कर कहते हैं कि 15 नवंबर को आपलोग आगरा पधारिए।
इतना कहते ही रामजी लाल सुमन मंच से कार्यक्रम छोड़कर चले जाते हैं। उनकी इस नाराजगी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोगो इनके बारे में कह रहे हैं कि सांसद जी को ऐसे गुस्सा नहीं करना चाहिए था।