logo

मूड

ट्रेंडिंग:

घराती-बाराती कोई नहीं बचा, शादी में घुसे कुत्ते ने 60 से ज्यादा लोगों को काटा

यूपी के बदायूं में एक बारात में घुसे कुत्ते ने 60 से ज्यादा लोगों को काट लिया। इसी कुत्ते ने बाद में कई जानवरों को भी काटकर घायल कर दिया।

AI generated image of dog attack

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Nano Banana

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक अजीबोगरीब घटना घटी है। एक शादी समारोह में घुसे कुत्ते कई दर्जन लोगों को काटकर घायल कर दिया। सोमवार सुबह दुलहन की विदाई के समय बारात में घुसे एक आवारा कुत्तों ने बारातियों और घरातियों को मिलाकर लगभग 60 लोगों को काट लिया। यह कुत्ता यहीं नहीं रुका। बारात से निकलकर बाहर गया तो सड़क पर चलते लोगों, दुकानदारों और जानवरों को काटने लगा। अब इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यह कुत्ता अभी भी खुलेआम घूम रहा है और लोगों को काट रहा है लेकिन उसे पकड़ने की कोशिश भी नहीं की जा रही है।  

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सोमवार सुबह बिसौली थाना क्षेत्र में बिल्सी रोड पर स्थित अभिनंदन बैंक्वेट हॉल में हुई, जब एक आवारा कुत्ता मैरिज हॉल में घुस गया और मेहमानों को काटने लगा।

 

यह भी पढ़ें: 'गलत भाषा बोली, बोतल फेंकी', 'गेट आउट' बोलने वाली महिला पर बोले गिरीश महाजन

 

बारात में मौजूद रहे लोगों के अनुसार, आवारा कुत्ते के अचानक हमला करने से मैरिज हॉल में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई और कई लोग बचकर भागने के प्रयास में एक-दूसरे पर गिर गए, जिससे उन्हें चोटें आईं। अधिकारियों ने बताया कि शादी में शामिल मेहमानों पर हमले के बाद आवारा कुत्ता बारातघर से बाहर भाग गया और सड़क किनारे कई राहगीरों एवं दुकानदारों को काट लिया। 

इंसानों के बाद जानवरों को भी काटा

 

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बाद में आवारा कुत्ता पास के एक गांव में घुस गया, जहां उसने कई जानवरों पर भी हमला कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक, आवारा कुत्ते के हमले में घायल लोगों को बिसौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां उन्हें ऐंटी रेबीज टीका लगाया गया और फिर घर भेज दिया गया। चिकित्सा अधिकारी अरविंद वर्मा ने बताया कि सोमवार को कुल 109 लोगों को रेबीज रोधी टीका लगाया गया, जिनमें से लगभग 60 लोग बारातघर में हुई घटना के पीड़ित थे।

 

यह भी पढ़ें: हरियाणवी अभिनेत्री दिव्यांका सिरोही की हार्ट अटैक से मौत, सदमे में परिवार

 

इस घटना के बाद इलाके में डर और गुस्से का माहौल है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि आवारा कुत्ते को पकड़ने के प्रयास नहीं किए जा रहे हैं और वह अभी भी खुलेआम घूम रहा है, जिससे संक्रमण का खतरा है। अपर जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार ने कहा कि बिसौली नगर निकाय के कार्यकारी अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने और समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Related Topic:#UP News

और पढ़ें