logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Bihar News: हाजीपुर में दारोगा ने खुद को मारी गोली, खौफनाक कदम के पीछे वजह क्या?

बिहार के हाजीपुर में एक दारोगा ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।

Bihar News

प्रतीकात्मक फोटो। (AI Generated Image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

संजय सिंह, पटना। बिहार के हाजीपुर से मंगलवार को एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जढुआ टीओपी के प्रभारी दारोगा कौशल कुमार ने अपनी ही सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद 

जानकारी के अनुसार यह घटना नगर थाना क्षेत्र के बैंकमैन कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान में हुई। यहां दारोगा कौशल कुमार अपनी पत्नी के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था। हालांकि, इस विवाद की प्रकृति और गंभीरता को लेकर पुलिस फिलहाल कुछ भी कहने से बच रही है। 

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसे पुलिस की मौजूदगी में तोड़ा गया। अंदर दारोगा का शव पड़ा मिला और पास में उनकी सर्विस रिवाल्वर पड़ी थी।

 

यह भी पढ़ें: तुर्की में इजरायली वाणिज्य दूतावास के पास बड़ा हमला, तीन की मौत; दो घायल

एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा

घटना की सूचना मिलते ही वैशाली के पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मृतक दारोगा 2019 बैच के अधिकारी थे और हाल ही में फरवरी महीने में उन्हें जढुआ टीओपी का प्रभारी बनाया गया था। वे मूलरूप से जमुई जिले के निवासी थे और अपने कर्तव्यों के प्रति सजग व जिम्मेदार अधिकारी माने जाते थे। 

 

एसपी विक्रम सिहाग ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि मामला प्रथम दृष्टया व्यक्तिगत कारणों से जुड़ा प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि दारोगा ने कमरे को अंदर से बंद कर अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

 

यह भी पढ़ें: 'सुरक्षित जगह में पनाह लें, बाहर न निकलें', ईरान में फंसे भारतीयों को सलाह

एफएसएल ने जुटाए साक्ष्य 

एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। वहीं, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इस घटना ने पुलिस महकमे में भी शोक और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। एक युवा और सक्रिय अधिकारी का इस तरह अचानक चला जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है और परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। 


और पढ़ें