logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'सुरक्षित जगह में पनाह लें, बाहर न निकलें', ईरान में फंसे भारतीयों को सलाह

ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी की है। इसमें नागरिकों से बाहर न निकलने और सुरक्षित जगह पर पनाह लेने की सलाह दी गई है।

Minister of External Affairs S Jaishankar

विदेश मंत्री एस जयशंकर। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में आज की रात भीषण तबाही मचाने की धमकी दी है। दूसरी तरफ इजरायली सेना सोमवार रात से ही पूरे ईरान में भीषण बमबारी करने में जुटी है। इस बीच भारतीय विदेश मंत्रालय और तेहरान में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को एक अपडेटेड एडवाइजरी जारी की है। भारतीय नागरिकों से सुरक्षित स्थान पर रहने और यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है। दूतावास ने चार हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। यहां कॉल करके भारतीय नागरिक जानकारी हासिल कर सकते हैं।

 

विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी में कहा, ईरान में तेजी से बदलती स्थिति को देखते हुए, जो भारतीय नागरिक इस समय ईरान में हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे जहां हैं, वहीं रहें। सुरक्षित जगह पर पनाह लें और कहीं भी आने-जाने से बचें।

 

यह भी पढ़ें: पूरे ईरान में इजरायल ने मचाई तबाही, कई पुलों को उड़ाया; 3 एयरपोर्ट पर भी हमला

 

मंत्रालय ने आगे यह भी सलाह दी है कि भारतीय दूतावास के साथ समन्वय और दूतावास से स्पष्ट मार्गदर्शन हासिल होने के बाद ही ईरान के भीतर या सीमा चौकियों की तरफ आवाजाही करने पर विचार करें। 

 

यह भी पढ़ें: 'आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी', ट्रंप की ईरान को सबसे भयानक धमकी

 

तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास ने चार हेल्पलाइन नबंर जारी किए हैं। इन नंबरों के माध्यम से भारतीय नागरिक दूतावास से संपर्क कर सकते हैं। मंत्रालय ने लिखा, भारतीय दूतावास ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों को मार्गदर्शन देने के लिए निम्नलिखित आपातकालीन संपर्क हेल्पलाइन के माध्यम से उपलब्ध है। मोबाइल नंबर: +98 912 810 9115, +98 912 810 9102, +98 912 810 9109, +98 993 217 9359। भारतीय नागरिक ईमेल: cons.tehran@mea.gov.in पर भी संपर्क कर सकते हैं। 


और पढ़ें