logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मेरी हत्या कर सकते थे', TMC छोड़ने के बाद ममता बनर्जी पर जमकर बरसे सुखेंदु शेखर

टीएमसी पार्टी को छोड़ने के बाद राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने ममता बनर्जी और उनके शासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वह आरजी कर के समय पार्टी छोड़ना चाहते थे।

Sukhendu Sekhar Roy

सुखेंदु शेखर रॉय, Photo Credit: Social Media

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद ममता बनर्जी को लगातार झटके लग रहे हैं। विधायकों के बाद टीएमसी के सांसदों ने भी बगावत कर दी है। कभी ममता बनर्जी के करीबी रहे राज्यसभा के सांसद सुखेंदु शेयर रॉय ने टीएमसी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी से इस्तीफा ही नहीं दिया बल्कि पार्टी पर कई सवाल भी खड़े किए। उन्होंने अब कहा कि वह आरजी कर रेप केस के बाद पार्टी छोड़ना चाहते थे। उन्होंने दावा किया कि अगर वह आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले के समय पार्टी छोड़ते तो उनकी हत्या कॉन्ट्रैक्ट किलर से कराई जा सकती थी।

 

सुखेंदु शेखर रॉय ने आगे कहा, 'जब आरजी कर की घटना हुई, तो लोग सड़कों पर उतर आए। मैंने अपने राजनीतिक करियर में ऐसा कुछ कभी नहीं देखा था, और मैंने इस बारे में आवाज उठाई। मैंने कहा कि इसमें शामिल सभी लोगों को फांसी दी जानी चाहिए, मैंने एक ट्वीट भी किया और विरोध प्रदर्शन में भी शामिल हुआ। तब मेरे ट्वीट के लिए मुझे तलब भी किया गया था।'

 

यह भी पढ़ें: खालिस्तान समर्थक MP अमृतपाल सिंह हुए मजबूत, 2027 से पहले मिला इस दिग्गज का साथ

 

टीएमसी को बताया अराजक

सुखेंदु शेखर रॉय यहीं नहीं ठहरे उन्होंने ममता बनर्जी के 15 साल के शासन पर ही सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी को जनता ने पहली बार भारी जनादेश दिया है, जिससे टीएमसी का 15 साल का अराजक शासन खत्म हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि यह शासन व्यापक भ्रष्टाचार, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, कानून व्यवस्था, रोजगार आदि क्षेत्रों में घोर विफलताओं के कारण पनपा था। 

हार के बाद से मुखर 

टीएमसी को पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद से पार्टी के कई नेताओं ने बगावत कर दी है। सुखेंदु शेखर रॉय उन नेताओं की लिस्ट में सबसे आगे हैं जिन्होंने सबसे पहले ममता बनर्जी के खिलाफ बोलना शुरू किया। इसके बाद पार्टी के कई नेता सामने आए जिन्होंने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

 

यह भी पढ़ें: 26 सीटें, 30 कैंडिडेट, 4 पर होगा खेल? राज्यसभा चुनाव का पूरा गणित समझ लीजिए

सांसद भी टूट की ओर

ममता बनर्जी की पार्टी के करीब 60 विधायक बागी हो चुके हैं। इसके बाद अब दिल्ली में पार्टी को झटका लगना तय है। पार्टी के लोकसभा सांसदों ने बगावत कर दी है।  14 से ज्यादा सांसदों ने दिल्ली में बीजेपी के महामंत्री भूपेंद्र यादव से उनके आवास पर मुलाकात की है। इस खबर से टीएमसी में खलबली मची हुई है। 

Related Topic:#West bengal news#TMC

और पढ़ें