logo

ट्रेंडिंग:

सनी लियोनी के नाम पर सरकार से लिए पैसे, क्या है ये मामला?

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ सनी लियोनी को भी मिल रहा है। सनी लियोनी न तो भारतीय नागरिक हैं, न ही छत्तीसगढ़ की कार्ड होल्डर। माजरा क्या है, आइए जानते हैं।

Sunny Leone

सनी लियोनी के नाम पर छत्तीसगढ़ में फ्रॉड (तस्वीर- फेसबुक, सनी लियोनी)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

छत्तीसगढ़ में महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक मदद देने वाली योजना का लाभ सनी लियोनी को मिल रही है। हां देश की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक सनी लियोनी के नाम पर छत्तीसगढ़ में खुली लूट मची है। महतारी वंदन योजना का लाभ उन्हें भी मिल रहा है।  महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। यह बीते एक साल से बांटा जा रहा है। 
 
वीरेंद्र जोशी नाम का एक शख्स के खाते में सनी लियोनी के खाते से पैसे भेजे गए हैं। डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि वेदमती जोशी नाम की एक स्थानीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने फेक आईडी सनी लियोनी के नाम से बनवा दी। इस योजना के तहत इस फेक खाते में भी पैसे भेजे जाने लगे।

10000 रुपये रिलीज, वह भी सनी लियोनी के नाम पर
जांच में खुलासा हुआ है कि इस योजना के कई फर्जी लाभार्थी हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत मार्च 2024 से दिसंबर 2024 तक यह राशि उनके खाते में जाती रही है।

पुलिस ने क्या किया है?
यह विवाद जब बढ़ा तो अधिकारियों ने बस्तर पुलिस थाने में केस दर्ज किया है। अधिकारियों ने महिला सशक्तीकरण के नाम पर दी जा रही इस स्कीम के अनुचित इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाए हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ एक्शन लिया गया है। महिला और विकास विभाग के सुपरवाइजर पर भी गाज गिरी है। 

फर्जी लाभार्थियों पर अब होगा एक्शन
बस्तर जिला कलेक्टर हरीश एस ने कहा है कि जो भी फर्जी लाभार्थी होंगे, उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। इस योजना का लाभ सनी लियोनी के नाम पर तालुर गांव का एक परिवार ले रहा था। अब तक जितने पैसे जारी किए गए हैं, उन्हें वापस लिया जाएगा। अब जिला का महिला बाल विकास विभाग पूरे मामले की जांच करेगा। 

क्या है महतारी वंदन स्कीम?
महतारी वंदन स्कीम का लाभ करीब 70 लाख परिवारों को मिलता है। साल 2023 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने वादा किया था कि अगर सरकार बनी तो इस योजना को लागू करेंगे। सरकार बनते ही इस योजना को लॉन्च किया गया। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap