तमिलनाडु के कोयंबटूर में बीते रविवार 2 अक्टूबर को एक पोस्ट ग्रेजुएट (PG) स्टूडेंट के साथ गैंगरेप होने की घटना सामने आई है। पीड़ित अपने दोस्त के साथ कहीं जा रही थी जहां तीन लोगों ने उसे किडनैप कर और लड़की के साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अब तक हो नहीं पाई है। 
 
पीड़ित के दोस्त ने बताया कि दोनों कार में बैठे हुए थे। वहां कुछ लोग आए और लड़के पर हमला कर लड़की को किडनैप कर वहां से भगा ले गए। घटना के बाद दोस्त ने पुलिस को इसके बारे में बताया। सूचना मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस ने महिला को बेहोश पाया। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। 
 
यह भी पढ़ें- बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत
पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस ने बताया कि रात करीब 10.30 बजे कपल ने कोयंबटूर एयरपोर्ट के पीछे वृंदावन नगर में कार पार्क की थी। इस दौरान तभी तीन आदमी मोपेड पर वहां आए। एक पुलिस ऑफिसर ने बताया, 'उन्होंने कार का विंडशील्ड तोड़ दिया और बॉयफ्रेंड पर हथियारों से हमला किया। उन्होंने महिला को धमकी दी और उसे अपनी मोपेड पर बिठाकर एक किलोमीटर दूर एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां उन्होंने बार-बार उनके साथ रेप किया।'
लड़के ने घटना के बारे में बताया
लड़के ने पीलामेडू पुलिस को फोन किया, उन्होंने रात 11 बजे के आसपास तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस ने महिला को सुबह करीब 4 बजे ढूंढ निकाला। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी वहां से भाग चुके थे। घटनास्थल से एक मोपेड बरामद किया गया है जो पुलिस के मुताबिक चोरी की थी। लड़के को शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। 
 
यह भी पढ़ें- 'पत्नी को छोड़ो, मुझसे शादी करो', महिला ने बनाया दबाव तो साथी ने मार डाला
तीन संदिग्ध गिरफ्तार
सोमवार रात 3 अक्टूबर को पुलिस ने तीनों संदिग्ध सतीश, गुना और कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया है। सभी मदुरै जिले के रहने वाले हैं। तीनों ही दिहाड़ी मजदूर है और कोयंबटूर में  ही किराए के कमरे में रहते थे। पुलिस ने तीनों को मुठभेड़ के दौरान पकड़ा। इसके बाद सभी को कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। पुलिस ने इसके अलावा और कोई जानकारी शेयर नहीं की है। 
 
पीड़ित मदुरै की रहने वाली है और कोयंबटूर में पढ़ाई कर रही थी, जहां वह एक हॉस्टल में रहती थी। सिटी CP ए सरवना सुंदर ने कहा, पीड़ित सदमे में हैं और दोस्त की हालत स्थिर है। हमने दोषियों को पकड़ने के लिए सात स्पेशल टीमें बनाई हैं।' पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले 60 से ज्यादा लोगों की तस्वीरें दिखाईं। पुलिस ने बताया कि लड़की अब तक हमलावरों की पहचान नहीं कर पाई है। बाइक की लाइट ज्यादा होने की वजह से वह आरोपियों को देख नहीं पाई थी। 
 
AIADMK महिला विंग ने रेप और महिलाओं के खिलाफ ऐसी हिंसा की घटनाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। बीजेपी विधायक वनाथी श्रीनिवासन भी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ क्राइम सीन पर गईं।