logo

ट्रेंडिंग:

'पत्नी को छोड़ो, मुझसे शादी करो', महिला ने बनाया दबाव तो साथी ने मार डाला

बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने अपनी महिला साथी की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने महिला को बातचीत के बहाने बुलाया था। विवाद बढ़ने पर मौत के घाट उतार दिया।

Bengaluru News.

सांकेतिक फोटो। (AI generated image)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक 40 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक वारदात को महिला के साथी ने अंजाम दिया है। शुक्रवार को नॉर्थ बेंगलुरु के केजी हल्ली इलाके में स्थित पिलान्ना गार्डन के पास घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस के मुताबिक बहस के बाद आरोपी ने चाकू से हमला करके महिला की जान ली।

 

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक महिला का तलाक हो चुका था। आरोपी और उसके बीच संबंध थे। वह घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती थी। पुलिस के मुताबिक दोनों चोरी-छिपे मिलते भी थे। शुक्रवार को भी आरोपी ने महिला को पार्क में मिलने बुलाया। मगर वहां चाकू से हमला करके उसकी हत्या कर दी।

 

यह भी पढ़ें: जयपुर में डंपर ने कुचली 5 गाड़ियां, 12 की मौत, 50 घायल

 

पुलिस ने बताया कि पीड़िता आरोपी पर शादी करने और पत्नी को छोड़ने का दबाव बना रही थी। मगर उसे यह मंजूर नहीं था। उसने ऐसा करने से मना किया तो विवाद और बढ़ गया। शुक्रवार को आरोपी ने महिला को पिलाना गार्डन के पास बुलाया। कहा कि कुछ बातचीत करनी है। जब महिला वहां पहुंची तो दोनों के बीच शादी के मुद्दे पर बहस होने लगी। आरोप है कि इसी बीच शख्स ने चाकू से महिला पर कई बार हमला किया। उसे खून से लथपथ छोड़कर फरार हो गया। 

 

यह भी पढ़ें: पटना जिला: NDA पर भारी महागठबंधन, इस बार बदलेगा समीकरण?

 

घटना की सूचना मिलने के बाद केजी हल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक जब कुछ राहगीरों ने महिला को खून से लथपथ देखा तो तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। हालांकि यहां उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap