logo

मूड

ट्रेंडिंग:

2 साल पहले चंद्रबाबू पर मारा था जोक, कॉमेडी शो में TDP समर्थकों ने कर दिया बवाल

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू पर और उनकी पार्टी के नेताओं पर जोक्स करना एक स्टैंड अप कॉमेडियन को भारी पड़ गया। समर्थकों ने कॉमेडियन के शो में जमकर बवाल किया।

Vira Clip

वायरल वीडियो, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक स्टैंड अप कॉमेडियन के शॉ में जमकर बवाल हुआ। यह बवाल उनके दो साल पुराने बयान पर हुआ जिसमें उन्होंने आंध्र प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू को  लेकर बयान दिया था। अब दो साल बाद तेलगु देशम पार्टी के समर्थकों ने उनके शो में घुसकर हंगामा किया और उनके दो साल पुराने बयान को लेकर उनसे माफी मांगने की अपील की है। इस घटना की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

 

यह हंगामा शनिवार को हैदराबाद के रहने वाले कॉमेडियन सरत उदय के शो में हुआ। वह शनिवार 25 अप्रैल को बेंगलुरु के कोरमंगला स्थित मिनिस्ट्री ऑफ कॉमेडी क्लब में सोलो स्टैंड-अप शो कर रहे थे। जब वह स्टेज पर चढ़े तभी अचानक कुछ लोग मंच पर आकर खड़े हो गए और कॉमेडियन को धमकाने लगे। इस दौरान उन्होंने उदय के साथ गाली गलौच भी की। उन्होंने चंद्र बाबू नायडू और टीडीपी के कार्यकर्ताओं से माफी मांगने के लिए कहा। 

 

यह भी पढ़ें: 'गाड़ी में AC नहीं चलाता, जेब में प्याज रखता हूं', वायरल हो गया सिंधिया का बयान

 

2024 की है वीडियो

यह हंगामा साल 2024 की एक वीडियो को लेकर हो रहा है। इस वीडियो को सरत उदय ने दिसंबर 2024 में अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था। इस वीडियो के जारी होने से कुछ महीने पहले ही आंध्र प्रदेश में बीजेपी और टीडीपी की सरकार बनी थी। इस वीडियो का टाइटल था आंध्र की राजनीति और इसमें उन्होंने राज्य की सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के नेताओं पर जॉक्स क्रैक किए थे। सरत ने पिछली

वाईएसआरसीपी सरकार के पूर्व मंत्रियों, गुडीवाड़ा अमरनाथ और रोजा की काबिलियत का मजाक उड़ाया था। उन्होंने पवन कल्याण पर भी कटाक्ष किया और उनकी स्कूली शिक्षा पर सवाल खड़े किए थे। इसके अलावा सीएम नायडू पर भी सवाल खड़े किए थे। उनकी इस वीडियो पर उस समय भी जमकर हंगामा हुआ था। 

 

जन सेना और टीडीपी के समर्थकों ने इस वीडियो के बाद उदय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।। इसके बाद शरत उदय ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांग ली थी। शरत उदय ने माफी मांगते हुए कहा था कि वह इसके बाद कभी भी राजनीतिक कॉमेडी नहीं करेंगे। 

जय टीडीपी के नारे लगाने को कहा

मंच पर आए टीडीपी के कथित कार्यकर्ताओं और उदय के बीच बहस हो रही थी। इस दौरान टीडीपी के समर्थकों ने उदय को धमकाते हुए उदय को जय तेलगु देश पार्टी के नारे लगाने के लिए कहा। इसके साथ ही उदय को जय टीडीपी, जय लोकेश अन्ना और जय चंद्र बाबू नायडू भी बोलने को कहा गया। हालांकि, कॉमेडियन ने उनकी मांग मानने से इनकार कर दिया है। 

 

यह भी पढ़ें: 'ले जाओ अपना बच्चा', वायरल हुईं प्रिंसिपल ने दी सफाई, अब जांच के आदेश

वीडियो वायरल

इस घटना की एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रही है जिसमें सरत उदय के स्टेज पर आने के साथ ही सामने बैठा एक व्यक्ति मंच पर आते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पहले एक व्यक्ति मंच पर आता है और उसके पीछे कुछ और आते हैं। इसके बाद स्टेज पर ही उनकी काफी समय तक बहस होती है, जिसमें उदय लगाातार उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह वहां से चले गए। टीडीपी के एक विधायक ने इस घटना की निंदा की है। आंध्र प्रदेश में इससे पहले भी तीन स्टैंड अप कॉमेडियन के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। 


और पढ़ें