logo

ट्रेंडिंग:

अब तक बचते रहे, अब तेज प्रताप ने नाम लेकर बता दिया कौन हैं 5 'जयचंद'

पूर्व विधायक और मंत्री तेज प्रताप यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पहली बात राष्ट्रीय जनता दल में कथित पांच जयचंदों का नाम लिया, जिन्होंने उनके खिलाफ साजिश की है।

tej pratap yadav

तेज प्रताप यादव।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने रविवार को पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कई बातों को लेकर अपनी बात जनता के सामने रखी। इसमें उन्होंने अनुष्का यादव संग अपने कथित रिश्तों को खारिज कर दिया। सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा कि वे पिता बन गए हैं इसे उन्होंने अफवाह बताया। कहा कि मेरा इससे कोई संबंध नहीं है। कोई लेना देना नहीं है।

 

पूर्व विधायक तेज प्रताप ने पहली बार नाम लेकर बता दिया कि राष्ट्रीय जनता दल में 5 'जयचंद' कौन हैं। दरअसल, तेज प्रताप आरोप लगाते रहे हैं कि यही कथित जयचंद उनके खिलाफ षड्यंत्र करके उनको पार्टी ने निकलवाए हैं। साथ ही इन्हीं लोगों का हाथ पार्टी को कमजोर करने में है।

 

यह भी पढ़ें: जिन अनुष्का यादव के नाम पर बेघर हुए, वह मां बनीं तो क्या बोले तेज प्रताप?

'सुनियोजित साजिश चल रही है'

रविवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पांच जयचंदों का नाम लिया। और साथ ही पांचों जयचंदों के षडयंत्र को लेकर कई बातों को सामने रखा। तेज प्रताप ने कहा कि उनके खिलाफ सुनियोजित साजिश चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ जयचंद किस्म के लोग उनकी छवि खराब करने में लगे हैं। उनके मुताबिक उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर विरोधी उन्हें बदनाम कर रहे हैं। 

सभी पांच जयचंदों के बताए नाम

  • मुकेश रौशन
  • संजय यादव
  • रमीज
  • शक्ति सिंह
  • सुनील सिंह

षडयंत्रों के बारे में बताया

उन्होंने कहा कि यही वो पांच जयचंद हैं जिन्होंने मेरे खिलाफ शुरू से ही षडयंत्र रचकर मुझे पार्टी और परिवार से बेदखल करवाया। इन पांच जयचंदो द्वारा मेरे राजनीतिक और पारिवारिक जीवन को समाप्त करने के लिए भी षडयंत्र रचने का बेहद ही घिनौना काम किया गया। इन्होंने ही सोशल मीडिया के माध्यम से अपने लोगों द्वारा बदनाम करने का षडयंत्र रचा गया। साथ ही मुझे मारने की साजिश लगातार रची जा रही है।'

 

यह भी पढ़ें: गंगा एक्सप्रेसवे पर कार ने भंडारे से लौट रहे 8 लोगों को कुचला, 4 की मौत; कई घायल

 

 

 

 

तेज प्रताप यादव ने एक कहावत के जरिए अपनी बात रखते हुए कहा, 'जिसके साथ कोई नहीं होता, उसके साथ स्वयं भगवान होते हैं।' इसलिए मैं इन जयचंदों को कहना चाहता हूं तुम कितना भी षडयंत्र रच लो, मुझे बदनाम करने की साजिश कर लो... लेकिन तुम इसमें कामयाब नहीं हो पाओगे। क्योंकि हमारे साथ मेरे पिताजी सहित पूरे बिहार और देश की जनता का आशीर्वाद है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap