logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पटना में RJD का बड़ा विरोध प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव

पटना में आरजेडी के लोकभवन घेराव के दौरान तेजस्वी यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। इस दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, ताकि भीड़ को तितर-बितर किया जा सके।

 Bihar Latest News

हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पेपर लीक और सीवान में छात्रों पर फायरिंग मामले के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बुधवार को राजधानी पटना में मार्च निकाला। यह मार्च लोकभवन तक निकाला जाना था। उससे पहले आरजेडी के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव को अन्य प्रदर्शनकारियों के साथ आयकर गोलंबर के पास हिरासत में ले लिया गया।

 

कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ दिया और लोकभवन की तरफ बढ़ना शुरू किया तो पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी बेहोश भी हो गया। तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार डरी हुई है। हम छात्रों के मुद्दे पर तिरंगा लेकर शांतिपूर्ण मार्च निकाल रहे थे।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: दिनभर तलवार लेकर दे रहा था धमकी, हल्के में लेने वाले चाचा को रात में मार डाला

 

तेजस्वी यादव का यह मार्च पटना के जेपी गोलंबर से शुरू हुआ। डाक बंगला चौराहा होते हुए बिहार लोक भवन पहुंचना था। लेकिन उससे पहले ही तेजस्वी यादव को आयकर गोलंबर के पास हिरासत में ले लिया गया।

 

 

 

 

बता दें कि 25 जुलाई को वामपंथी छात्र संगठनों ने बिहार बंद का आह्वान किया था। मगर पटना, सारण, सीवान, औरंगाबाद, भागलपुर, सीतामढ़ी, पूर्णिया और भोजपुर में प्रदर्शन हिंसक हो गया था। पुलिस ने कई स्थानों पर आंसू गैस के गोले दागे और वाटर कैनन का इस्तेमाल करके भीड़ को तितर-बितर किया था। 

 

यह भी पढ़ें: कुत्तों की नसबंदी ना होने पर किया हंगामा, मुखौटा पहनकर पहुंच गया कलेक्टर ऑफिस

 

इसी दौरान सीवान में एक सिपाही का वीडियो वायरल हुआ, जो एके-47 से प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग कर रहा था। सियासी हंगामा बढ़ने पर सिपाही को निलंबित कर दिया गया। मगर विपक्षी दलों की मांग है कि आदेश देने वाले अधिकारियों पर भी एक्शन होना चाहिए।


और पढ़ें