logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'नीतीश को बर्बाद कर दिया, अब निशांत कुमार को लेकर क्या बोले तेजस्वी यादव?

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को कहा कि निशांत कुमार के राजनीति में आने का बिल्कुल विरोध नहीं करेंगे और जो युवा राजनीति में आने चाहते हैं, उन्हें आने देना चाहिए।

Tejashwi yadav on nishant kumar

तेजस्वी यादव और निशांत कुमार।

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में चल रहे राज्यसभा चुनाव के बीच विपक्ष के उम्मीदवार एडी सिंह के जीतने को लेकर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के पास एनडीए से एक राज्यसभा सीट जीतने के लिए पर्याप्त संख्याबल है। आरजेडी और उसके सहयोगियों के पास विधानसभा में 35 विधायक हैं, एडी सिंह को राज्यसभा भेजने के लिए 41 विधायकों के सपोर्ट की जरूरत है।

 

तेजस्वी यादव ने कहा कि AIMIM के 5 और बीएसपी के एक विधायक हैं। दोनों दलों ने आरजेडी उम्मीदवार को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा, 'हमें भरोसा है। पहले महागठबंधन की संख्या 35 थी। जीतने के लिए 41 विधायकों की जरूरत है। बीजेपी-एनडीए को 3 विधायकों की जरूरत थी, लेकिन हमने यह चुनौती स्वीकार की और बीजेपी से लड़ने का फैसला किया, उनके सामने झुकने का नहीं। AIMIM और बीएसपी के साथियों ने आरजेडी उम्मीदवार का समर्थन किया है। इसलिए, अब संख्या 41 है।'

 

यह भी पढ़ें: 'दोषियों को बख्शेंगे नहीं...', कटक हादसे पर बोले CM माझी, मुआवजे का एलान

निशांत कुमार को लेकर दिया बयान

इसी बीच तेजस्वी ने जेडीयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि वह निशांत कुमार के राजनीति में आने का बिल्कुल विरोध नहीं करेंगे और जो युवा राजनीति में आने चाहते हैं, उन्हें आने देना चाहिए। 

 

 

 

'उनका राजनीति में स्वागत करेंगे'

तेजस्वी ने कहा, 'हम उस नौजवान का विरोध क्यों करेंगे जो राजनीति में आना चाहता है? चाहे वह निशांत कुमार हों या कोई और नौजवान जो राजनीति में आकर संविधान बचाने, डेमोक्रेसी बचाने और भाईचारा बचाने की भावना से समाज की सेवा करना चाहता है, हम उनका राजनीति में स्वागत करेंगे। लेकिन वह उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने उनके पिता को बर्बाद कर दिया। उन्हें यह समझना होगा।'

 

यह भी पढ़ें: 'मैंने तेरी सास को मार दिया', हत्या के बाद शख्स ने दामाद को लगाया फोन

'नीतीश कुमार को बीजेपी ने बर्बाद किया'

उन्होंने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर भी प्रतिक्रिया दी। तेजस्वी ने कहा, 'मैंने नीतीश कुमार के प्रति अपनी सहानुभूति जताई है। जिस दिन उन्होंने 2024 में बीजेपी में लौटने के लिए महागठबंधन छोड़ा था, मैंने कहा था कि जेडीयू का कोई भविष्य नहीं बचा है। मैंने कहा था कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं होंगे। बीजेपी वही दोहराया जो उन्होंने महाराष्ट्र में किया था, लेकिन थोड़े अलग तरीके से। बीजेपी जिसका साथ देती है, उसे बर्बाद कर देती है।'

 

 

 

 

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए उम्मीदवार के तौर पर नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा, शिवेश राम और राम नाथ ठाकुर के साथ राज्यसभा के लिए चुनाव लड़े रहे हैं।


और पढ़ें