उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। परिवार ने दावा किया है कि आरोपी ने पहले हत्या की और बाद में अपने दामाद को फोन करके बताया कि उसने अपनी पत्नी को मार दिया है। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति घर से फरार हो गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
यह घटना सहारनपुर के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र की है, जहां 40 साल की शबाना की हत्या की गई है। जिसके पति का नाम सलीम है। दोनों की शादी 20 साल पहले हुई थी। शबाना के परिवार का मानना है कि सलीम ने पहले शबाना को जहर दिया और इसके बाद तकिए से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। परिवार ने इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत की है। मृतक महिला के शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए ले गई है।
यह भी पढ़ें: महिला ने बुक की बाइक, रास्ते में छेड़खानी करने लगा ड्राइवर; धमकी देकर भागा
सलीम अपनी पत्नी को पीटता था
शबाना के परिवार के मुताबिक सलीम का व्यवहार आक्रामक था। वह आए दिन पत्नी शबाना को पीटता था। इस मारपीट को लेकर कई बार गांव में पंचायत भी लग चुकी थी, लेकिन सलीम ने शबाना को पीटना जारी रखा। इसके बाद शबाना के पिता ने रामपुर मनिहारान में ही एक मकान बनवाया, ताकि शबाना सुरक्षित रह सके। हालांकि सलीम और शबाना के बीच विवाद और उत्पीड़न जारी रहा।
मृतक शबाना के पिता इनाम ने बताया कि देर रात लगभग 12:30 बजे सलीम ने अपने दामाद को फोन किया और कहा कि 'मैंने तुम्हारी सास को मार दिया है। घर वालों को बता देना।' जानकारी मिलने के तुरंत बाद दामाद ने शबाना के पिता इनाम को फोन कर पूरी जानकारी दी। इसके बाद इनाम बेटी के घर पहुंचे, जहां वह बेसुध हालत में पड़ी मिली और उसकी सांसें नहीं चल रही थीं।
यह भी पढ़ें: नगालैंड में वंदे मातरम का विरोध क्यों? 16 मार्च को बड़े विरोध प्रदर्शन का ऐलान
पुलिस की जांच
पुलिस अधिकारी राधेश्याम यादव ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि मृतक शबाना की मौत किस वजह से हुई। इसके लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही पुलिस आरोपी सलीम की तलाश कर रही है।