logo

मूड

ट्रेंडिंग:

तेलंगाना: KTR के परिसर में घुसकर 15 गुंडों का हमला, दो स्टाफ घायल

भारत राष्ट्र समिति (BRS) कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने दावा किया कि उनके घर में घुसकर 15 गुंडों ने उनके स्टाफ के ऊपर हमला किया।

KT Rama Rao

केटी रामा राव।

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत राष्ट्र समिति (BRS) कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने सोमवार को दावा किया कि उनके घर में घुसकर 15 गुंडों ने उनके स्टाफ के ऊपर हमला किया। उन्होंने यह जानकारी खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दी है। उन्होंने कहा कि 15 गुंडे गैर-कानूनी तरीके से उनके परिसर में घुसे और उनके PRO महेश और PA महेंद्र रेड्डी पर एक साथ हमला कर दिया। केटीआर के नाम से मशहूर बीआरएस नेता इस हमले को घिनौना काम बताया। 

 

इसके साथ ही उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के ऊपर हमला किया। उन्होंने कहा कि रेवंत रेड्डी के राज में तेलंगाना में गुंडों और बदमाशों का राज हो गया है। क्या यह हमला कांग्रेस के गुंडों ने किया था? या यह हमला सादे कपड़ों में पुलिसवालों की साजिश के तहत किया गया था?

 

केटी रामा राव ने मांग करते हुए कहा कि इस घटना की तुरंत एक मौजूदा जज से जांच करवाई जानी चाहिए। 

 

 

 

PRO महेश और PA महेंद्र को सुरक्षा दी जाए

उन्होंने हमले की जानकारी देते हुए कहा, 'नकाबपोश गुंडों के हमले में घायल हुए PRO महेश और PA महेंद्र रेड्डी को तुरंत सुरक्षा दी जानी चाहिए और उन्हें सबसे अच्छा मेडिकल इलाज दिया जाना चाहिए।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'पुलिस स्टेशन के अंदर और बाहर लगे कैमरों से सभी CCTV फुटेज तुरंत संभाल कर रखे जाने चाहिए। इस गैर-कानूनी काम में शामिल हर कांग्रेसी गुंडे की पहचान की जानी चाहिए और उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। नहीं तो, BRS पार्टी चुप नहीं बैठेगी।'

Related Topic:#Telangana News

और पढ़ें