logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ऑपरेशन अशदार: कश्मीर में सेना को बड़ी सफलता, मारा गया पाकिस्तानी आतंकी यासिर

भारतीय सेना ने एक संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तानी आतंकी यासिर को ढेर कर दिया है। इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और भारतीय सेना ने यह संयुक्त अभियान चलाया था।

Terrorist Yasir

मारा गया आतंकी यासिर। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। 'ऑपरेशन अशदार' में पाकिस्तानी आतंकी यासिर को मार गिराया है। यासिर लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। शनिवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यह जानकारी साझा की। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक्स पर लिखा, 'तुम भाग तो सकते हो, लेकिन छिप नहीं सकते! ऑपरेशन अशदार के दौरान मारे गए आतंकवादी की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी नागरिक यासिर के तौर पर हुई है।'

 

भारतीय सेना की चिनार कोर, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बडगाम के अशदार गली इलाके में संयुक्त रूप से ऑपरेशन अशदार चलाया। शुक्रवार को सेना ने आतंकी को मार गिराया। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। घटनास्थल से एक एके 47 राइफल समेत अन्य सामान मिला है।

 

 

 

 

चिनार कोर ने एक्स पर लिखा, 'बडगाम में ऑपरेशन अशदार खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर और सीआरपीएफ ने अशदार गली इलाके में जॉइंट सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती देने पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और एक एके 47 राइफल समेत अन्य सामग्री बरामद हुई है।

 

खबर अपडेट की जा रही है...


और पढ़ें