logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नीतीश कुमार के आवास के पास तेज रफ्तार थार की पुलिस वाहन से टक्कर, एक घायल

पटना में सीएम आवास के पास तेज रफ्तार थार ने पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को टक्कर मार दी है। एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है और मामले की जांच जारी है।

Police personnel inside the patrol vehicle narrowly escaped serious injuries

वाहन में मौजूद पुलिसकर्मी घायल । Photo Credit : Patna Police

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पटना के वीवीआईपी इलाके में रविवार को मुख्यमंत्री आवास के पास एक तेज रफ्तार थार ने शक्ति सुरक्षा टीम की पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि थार बैरिकेडिंग तोड़ते हुए सड़क की दूसरी ओर जा घुसी। हादसे में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है, जबकि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना रविवार को उस समय हुई जब पुलिस की शक्ति सुरक्षा टीम नियमित गश्त पर थी। तेज गति से आ रही थार ने नियंत्रण खो दिया और सीधे पेट्रोलिंग वाहन से जा टकराई।

 

टक्कर के प्रभाव से दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और अन्य अधिकारियों को सूचना दी। हादसे के दौरान पेट्रोलिंग वाहन में मौजूद पुलिसकर्मी गंभीर चोट से बाल-बाल बच गए, हालांकि एक कर्मी को हल्की चोट आई है। घायल को प्राथमिक उपचार दिया गया है।

चालक की लापरवाही से हुई घटना

डीएसपी (ट्रैफिक) अजीत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि थार काफी तेज गति में थी और बैरिकेडिंग तोड़कर विपरीत दिशा में जा घुसी। चालक के बयान के आधार पर ट्रैफिक थाना में आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने यह भी कहा कि शहर में ओवरस्पीडिंग और लापरवाही से वाहन चलाने के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: बनारस में 60 रुपये के लिए भिड़ गए 'महादेव' बने दो बच्चे, जमकर चले घूंसे-लात

 

उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने भेजा है। वाहन को जब्त कर लिया गया है और तकनीकी जांच भी कराई जाएगी। घटना मुख्यमंत्री आवास के निकट होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं। हालांकि अधिकारियों ने कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है और आगे की जांच जारी है।


और पढ़ें