logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बागेश्वर धाम में गिरी टीन की शेड, 1 की मौत, कई घायल

मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में हर दिन हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। इस धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हैं।

Bageshwar Dham Dhirendra Krishna Shashtri

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। (Photo Credit: Baheshwar Dham)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम मंदिर में टीन की शेड करने की वजह से 1 शख्स की मौत हो गई, वहीं करीब 60 लोग घायल हो गए हैं। छतरपुर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन शरद चौरसिया ने कहा है कि यह हादसा करीब 9.15 मिनट पर हुआ है। यूपी के गोंडा में रहने वाले एक शख्स ने जान गंवा दी है। बागेश्वर धाम में श्रद्धालु धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जन्मदिन पर उनके दर्शन के लिए आए थे, तभी टीन की शेड गिरी और पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।

यह हादसा करीब 7.30 पर सुबह हुआ है। श्यामलाल कौशल नाम के शख्स की मौत हुई है। उनकी उम्र 50 साल थी। वह परिवार के साथ दरबार में बागेश्वर सरकार का इतंजार कर रहे थे, तभी टीन शेड गिरा। श्याम लाल कौशल की मौके पर ही मौत हो गई। कई लोग टीन शेड के नीचे दब गए, घायल हो गए। 

यह भी पढ़ें: क्या हैं बागेश्वर धाम से जुड़ी मान्यताएं, जहां पहुंचे थे पीएम मोदी

धीरेंद्र कृष्ण का जन्मदिन पर हुई थी भीड़ 

मृतक श्यामलाल कौशल का परिवार, धीरेंद्र कृष्ण के दर्शन करने आया था। एक लड़की के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। श्यामलाल के घरवालों ने कहा है कि वे धीरेंद्र के दर्शन करने आए थे लेकिन टीन शेड गिरने की वजह से उनकी मौत हो गई। पुलिस हादसे की वजह तलाशने की कोशिशों में जुटी है। 

इलाज करने वाले डॉक्टर ने क्या कहा?

सिविल सर्जन शरद चौरसिया ने PTI से बातचीत में कहा, 'करीब 8.15 मिनट के आसपास एक शख्स को अस्पताल लाया गया। जांच हुई तो पता चला कि वह मर चुका है। 2 लोग गंभीर रूप से जख्मी थे, जिनका इलाज चल रहा है। 60 अन्य लोग भी घायल थे, उन्हें भर्ती होने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। ये मरीज बागेश्वर धाम से आए थे।'

यह भी पढ़ें: महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग: जहां महाकाल का आभूषण है भस्म

क्यों बागेश्वर धाम आ रहे लोग?

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर का जन्मोत्सव 4 जुलाई को है। उनके जन्मदिन पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। भक्त उनके दर्शनों के लिए पहुंचे थे, तभी यह हादसा हुआ। 

 

Related Topic:#Dhirendra Shastri

और पढ़ें