logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'पुष्पा हूं' कहने वाले TMC के जहांगीर खान झुके, नहीं लड़ेंगे फलता उप-चुनाव

फलता विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से दो दिन पहले तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है।

falta by election

जहांगीर खान।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जितनी चर्चा तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी की रही उतनी की चर्चा फलता विधानसभा सीट ने टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान की रही थी। अब फलता विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से दो दिन पहले ही तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। उनके इस फैसले से बंगाल की राजनीति में एक बार फिर से उबाल आ गया है।

 

दरअसल, विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय चुनाव आयोग ने फलता विधानसभा में चुनाव करवाने पर रोक लगा दी थी, जब एक बूथ पर वोटिंग करते समय EVM में बीजेपी के सिंबल के सामने टेप लगी हुई मिली थी। चुनाव आयोग ने इसे ठीक नहीं पाया था और यहां बाद में चुनाव करवाने की बात कही थी। अब इसी फलता में 21 मई को उप चुनाव होने हैं।

 

जहांगीर खान फलता में 'पुष्पा' के नाम से मशहूर हैं।

जहांगीर खान अपनी बात रखी

साउथ 24 परगना जिसे में अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के बाद जहांगीर खान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मैं फलता का बेटा हूं और मैं चाहता हूं कि फलता में शांति रहे और वह तरक्की करे। हमारे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी फलता के विकास के लिए एक स्पेशल पैकेज दे रहे हैं, इसीलिए मैं खुद को इस चुनाव क्षेत्र के री-पोलिंग से अलग कर रहा हूं।'

 

 

 

टीएमसी ने दिया जवाब, बीजेपी पर निशाना

पार्टी ने आगे कहा, '4 मई को चुनाव के नतीजे आने के बाद से अकेले फलटा विधानसभा में हमारी पार्टी के 100 से ज्यादा कार्यकर्ता गिरफ्तार किए जा चुके हैं। कई पार्टी ऑफिस में दिनदहाड़े डरा-धमकाकर तोड़-फोड़ की गई, उन्हें बंद कराया गया और जबरदस्ती कब्जा किया गया, जबकि चुनाव आयोग बार-बार शिकायत करने के बाद भी आंखें मूंदे हुए है।'

 

 

 

 

टीएमसी ने कहा, 'इतने दबाव के बावजूद, हमारे कार्यकर्ता मजबूती से डटे हुए हैं और एजेंसियों और प्रशासन के जरिए बीजेपी की डराने-धमकाने की कोशिशों का विरोध कर रहे हैं। हालांकि, कुछ ने आखिरकार दबाव में आकर मैदान से हटने का फैसला किया। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। बांग्ला विरोधी बीजेपी के खिलाफ हमारी लड़ाई पश्चिम बंगाल और दिल्ली दोनों जगह जारी रहेगी।'

पुष्पा नाम कैसे पड़ा?

बंगाल चुनाव के दौरान जहांगीर खान सुर्खियों में रहे थे। चुनाव के दौरान यूपी के चर्चित आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा की ऑब्जर्वर के रूप में तैनाती को लेकर उन्होंने सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि यह बंगाल है, अगर अजय पाल शर्मा सिंघम हैं, तो मैं 'पुष्पा' हूं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

 

फलता विधानसभा सीट डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र में आती है। डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी सांसद हैं। फलता में दोबारा मतदान ने राजनीतिक ध्यान खींचा है क्योंकि यह विधानसभा क्षेत्र डायमंड हार्बर के अंतर्गत आता है।


और पढ़ें