logo

मूड

ट्रेंडिंग:

आंध्र प्रदेश: खाई में गिरी बस, 9 तीर्थयात्रियों की मौत, 22 घायल

आध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में एक बड़ा बस हादसा हुआ है। 9 से ज्यादा पर्यटकों की मौत हो गई है।

BUS

पापिकोंडा नेशनल पार्क में पलटी बस। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में शुक्रवार को एक बड़ा बस हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार बस सड़क से फिसलकर नीचे गिर गई और पलट गई। हादसे में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई। यह बस चित्तूर से तेलंगाना जा रही है। बस में ड्राइवर और सफाईकर्मी समेत 37 लोग सवार थे। इनमें से छह लोग सुरक्षित हैं।

एसपी अमित बरदार ने बताया कि दुर्घटना एक दुर्गा मंदिर के पास चिंतूर-मारेदुमिल्ली घाट सड़क पर सुबह करीब 4:30 बजे हुई। पुलिस अधिकारी ने कहा, 'घाट रोड सड़क से बस के नीचे गिर जाने की वजह से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। बस पूरी तरह से घाटी में नहीं गिरी। बस पलट गई और वहीं फंस गई।'

हादसा कैसे हुआ?

पुलिस के मुताबिक घायलों में से चार की हालत गंभीर है। यह हादसा घने कोहरे की वजह से हुई है। ड्राइवर दुर्घटनास्थल के पास स्थित मोड़ को नहीं देख पाया। मोथुगुडेम थाना इलाके में हुई इस घटना की जांच की जा रही है। जिला पुलिस ने कहा है कि बस यात्री चित्तूर से तेलंगाना के भद्राचलम में श्री राम मंदिर जा रहे थे।

घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है। 

Related Topic:#Andhra Pradesh News

और पढ़ें