logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गुरुग्राम में सोसायटी की दीवार गिरने से हुआ बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की गई जान

गुरुग्राम के सिधरावली में एक सोसाइटी की दीवार गिरने से मलबे में दबकर 7 मजदूरों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हुए हैं। यह हादसा 9 मार्च की रात को हुआ जब मजदूर काम खत्म करने के बाद आराम कर रहे थे।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

हरियाणा के गुरुग्राम जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां सिधरावली इलाके में स्थित सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी में 9 मार्च (सोमवार) रात करीब 8 बजे एक निर्माणाधीन दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे के वक्त वहां 12 से 15 मजदूर मौजूद थे, जो मलबे के नीचे दब गए। घटना के बाद हादसे की चपेट में आए लोगों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 7 मजदूरों को मृत घोषित कर दिया।

 

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीमें मौके पर पहुंच गईं थी। रात में भारी मशीनों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया ताकि मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला जा सके। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दीवार गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए। हादसे के समय कुछ मजदूर काम में जुटे थे, तो कुछ पास ही आराम कर रहे थे।

 

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति, PM या राज्यपाल हों, ममता बनर्जी सियासी लोड क्यों नही लेतीं?

मृतकों और घायलों की जानकारी

अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में जान गंवाने वाले सात मजदूरों में से छह की पहचान हो गई है। इनके नाम सतीश, भागीरथ, मिलन, शिव शंकर, मंगल और परमेश्वर बताए गए हैं। वहीं, चार अन्य मजदूर छोटेलाल, दीनदयाल, शिवकांत और इंद्रजीत, गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्रशासनिक कार्रवाई

रेस्क्यू ऑपरेशन कई घंटों तक चला, जिसमें मलबे को हटाकर फंसे हुए लोगों को निकाला गया। इस बड़ी घटना ने निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह खड़ा किया जा रहा है कि निर्माण के दौरान जरूरी सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था या नहीं। क्या दीवार कमजोर होने की वजह से गिर गई। 

 

यह भी पढ़ें: लड़के ने गली में रोकी बाइक और भर दिया सिंदूर, CCTV में कैद हुआ चट मंगनी पट विवाह

 

फिलहाल जिला प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और यह देखना होगा कि लापरवाही बरतने वालों पर क्या सख्त कार्रवाई की जाती है।

Related Topic:#Haryana

और पढ़ें