logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ताजमहल में कौन फहरा आया तिरंगा? वायरल वीडियो पर मचा बवाल

गणतंत्र दिवस के मौके पर विश्व धरोहर आगरा के ताज महल परिसर के अंदर तिरंगा फहराने का मामला सामने आया है।

Taj Mahal tricolour

परिसर के अंदर तिरंगा फहराते लोग।

गणतंत्र दिवस के मौके पर विश्व धरोहर आगरा के ताज महल परिसर के अंदर तिरंगा फहराने का मामला सामने आया है। परिसर के अंदर झंडा फहराने का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है।

 

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि ग्रुप में आए कुछ लोग ताजमहल के अंदर राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहे हैं। बाद में सभी ने राष्ट्रगान गाया। जानकारी के मुताबिक, ताज महल परिसर के अंदर तिरंगा अखिल भारत हिंदू महासभा से जुड़े लोगों ने फहराया।

 

यह भी पढ़ें: अंजली अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल को पुलिस ने गिरफ्तार क्यों कर लिया?

किसने ली जिम्मेदारी?

अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाते हुए वीडियो बनाया है। लोग इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लेकर फहरा रहे हैं। इस घटना की जिम्मेदारी नंदू कुमार और नितेश भारद्वाज ने ली है।

 

यह खबर अपडेट की जा रही है...


और पढ़ें