logo

मूड

ट्रेंडिंग:

असम के काजीरंगा में ट्रक और मिनी बस की टक्कर, कई लोगों की मौत

असम के काजीरंगा में ट्रक और मिनी बस की टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में कई लोगों की मौत की आशंका है।

ट्रक और बस की टक्कर असम

ट्रक और बस की टक्कर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

असम के काजीरंगा में एक दर्दनाक सड़क हादसे की जानकारी सामने आई है। यहां मिनी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई और हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचने लगे। इस हादसे में कई लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। असम के सीएम ने भी इस घटना पर दुख जाहिर किया है और राहत बचाव कार्य की जानकारी दी है।

 

इस भीषण सड़क हादसे में मारे गए लोगों और घायल लोगों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोग घायलों की मदद के लिए आगे आए और उन्हें बस से निकाला। 

 

यह भी पढ़ें: रावण की आवाज बने शरद केलकर, दमदार ऐक्टर फिर भी क्यों बनकर रह गए डबिंग आर्टिस्ट?

पुलिस ने क्या बताया?

गोलाघाट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्ननील डेका ने ANI से बातचीत में बताया कि कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया, 'हमें शुरुआती रिपोर्ट मिली है कि इस हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हुई है। हम सभी मौके पर मौजूद हैं और बस से शव निकाले जा रहे हैं, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।'

मौके पर पहुंचे मंत्री

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद राज्य सरकारम में मंत्री अतुल बोरा घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। इस हादसे में घायल हुए लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

 

खबर अपडेट की जा रही है। 

 

Related Topic:#Assam news

और पढ़ें