logo

मूड

ट्रेंडिंग:

10 दिन बाद त्विषा शर्मा के पति ने किया सरेंडर, पुलिस ने हिरासत में लिया

त्विषा शर्मा मौत मामले में 10 दिन बाद पति ने सरेंडर कर दिया है। हिरासत में लेने के बाद जबलपुर पुलिस ने उसे भोपाल पुलिस को सौंप दिया है। पति समर्थ सिंह पर पुलिस ने 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

Twisha Sharma

ट्विशा शर्मा। (Photo Credit: Social Media)

बहुचर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में मध्य प्रदेश की जबलपुर पुलिस ने 10 दिनों से फरार पति समर्थ सिंह को हिरासत में लिया है। समर्थ सिंह पेशे से वकील है। 12 मई को त्विषा शर्मा की मौत के बाद से पुलिस को उसकी तलाश थी। इससे पहले समर्थन ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी। मगर याचिका वापस लेने के बाद शुक्रवार को जबलपुर जिला अदालत में आत्मसमर्पण करने पहुंचा। समर्थ सिंह पर पत्नी त्विषा शर्मा की कथित तौर पर दहेज हत्या करने का आरोप है।

समर्थ सिंह पर था 30 हजार रुपये का इनाम

समर्थ सिंह के वकील जयदीप कौरव ने बताया कि उन्होंने जिला अदालत में सरेंडर किया है। पुलिस उसे ओमती थाने ले गई। बाद में भोपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक त्विषा शर्मा क परिवार वाले और वकील भी अदालत में मौजूद थे। इससे पहले मध्य प्रदेश पुलिस ने समर्थ सिंह पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 

 

यह भी पढ़ें: पंजाब में ऑफिस, स्कूल और कॉलेज का बदला समय, अब कब से कब तक खुलेंगे?

 

12 मई को अभिनेत्री त्विषा शर्मा का भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में अपनी ससुराल में फंदे से लटका शव मिला था। त्विषा के परिवार वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या की खातिर उकसाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने समर्थ सिंह और उसकी मां गिरिबाला सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। गिरिबाला पूर्व जिला न्यायाधीश हैं। 

दोबारा पोस्टमार्टम का आदेश

त्विषा शर्मा मामले की शुक्रवार को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने पुलिस के साथ सहयोग न करने पर सास गिरिबाला की जमानत को रद्द करने का नोटिस जारी किया। वहीं दिल्ली एम्स की विशेषज्ञ टीम के माध्यम से दोबारा पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया। उधर, मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर बताया कि उसने इस मामले की सीबीआी जांच का प्रस्ताव रखा है।

सास गिरिबाला को हाई कोर्ट का नोटिस

त्विषा शर्मा के पिता ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल करके सास गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत को रद्द करने की मांग की थी। हाई कोर्ट ने गिरिबाला को नोटिस जारी किया है। याचिका पर अगली सुनवाई 25 मई को होगी। 

 

यह भी पढ़ें: 'रिजाइन करना ही पड़ेगा', कॉकरोच जनता पार्टी के निशाने पर धर्मेंद्र प्रधान

 

उधर, पुलिस ने गिरबाला सिंह को तीसरा नोटिस जारी किया, ताकि उनके बयान दर्ज किए जा सके। भोपाल के पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि अगर वह सहयोग नहीं करती हैं तो हम उनकी जमानत रद्द करवाने के लिए सत्र न्यायालय जाएंगे। बता दें कि 22 वर्षीय अभिनेत्री त्विषा शर्मा उत्तर प्रदेश के नोएडा की रहने वाली थीं। ससुराल पक्ष ने त्विषा शर्मा पर नशे का आदी होने का आरोप लगाया है।

Related Topic:#Madhya Pradesh News

और पढ़ें