logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिहार: कोचिंग गए दो भाई-बहन लापता, ढूंढ रहे घरवाले, फिर सक्रिय अपहरण गैंग?

कोचिंग जाने के लिए घर से निकले दो चचेरे भाई-बहन अचानक लापता हो गए हैं। चार दिन बाद भी सुराग न मिलने से परेशान परिवार ने अपहरण की आशंका जताई है।

AI Generated Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के मधेपुरा जिले से दो नाबालिग चचेरे भाई-बहन अचानक गायब हो गए हैं। 1 जुलाई की सुबह दोनों बच्चे घर से कोचिंग जाने के लिए निकले थे लेकिन उसके बाद से वे वापस घर नहीं लौटे। चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला है। बच्चों के परिवार वालों ने उनके अपहरण की आशंका जताई है। इलाके में डर का माहौल है। इस घटना पर डीआईजी और एसपी खुद लगातार नजर रख रहे हैं। पूरे जिले में इस बात की चर्चा बहुत तेजी से हो रही है।

 

यह पूरा मामला भर्राही थाना क्षेत्र के मलिया वार्ड नंबर 8 का है। लापता बच्चों के नाम जुली कुमारी और अमृत राज हैं। जुली की उम्र 16 साल है और अमृत की उम्र 10 साल है। दोनों आपस में चचेरे भाई-बहन हैं। जुली के पिता नीतीश शर्मा ने बताया कि 1 जुलाई की सुबह करीब 5 बजे दोनों बच्चे घर से निकले थे। वे भर्राही में स्थित परिधि कोचिंग सेंटर जा रहे थे।

 

यह भी पढ़ें: बहू को तीन दिन बंधक बनाकर किया रेप, लखनऊ में रेलवे का सीनियर इंजीनियर गिरफ्तार

 

जब सुबह 10 बजे तक दोनों बच्चे घर वापस नहीं आए तो परिवार वालों को चिंता होने लगी। उन्होंने तुरंत कोचिंग सेंटर में फोन किया तो वहां से जवाब मिला कि दोनों बच्चे उस दिन कोचिंग आए ही नहीं थे। यह बात सुनते ही घर में हड़कंप मच गया। बच्चों को ढूंढने के लिए उनके माता-पिता और परिवार के लोग इधर-उधर भागने लगे। बहुत कोशिश करने के बाद भी अब तक बच्चों का कोई पता नहीं चला है।

चार दिन से लगातार जारी है तलाश

बच्चों के गायब होने की खबर मिलते ही परिवार वालों ने अपने सभी रिश्तेदारों और जान-पहचान के लोगों से बात की। उन्होंने आस-पास के गांवों में भी बच्चों की बहुत खोजबीन की। तीन दिन बीत जाने के बाद भी दोनों का कुछ पता नहीं चला। बच्चों का न तो कोई फोन लगा और न ही उनके बारे में कोई जानकारी मिली। आखिरकार 3 जुलाई को जुली के पिता ने भर्राही थाने में जाकर एक लिखित आवेदन दिया। उन्होंने इस आवेदन में बच्चों के अपहरण की आशंका जताई है। उनका कहना है कि किसी अंजान व्यक्ति ने दोनों बच्चों का अपहरण कर लिया है।

पुलिस ने दर्ज किया केस

भर्राही के थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि परिवार से आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब हर पहलू पर गहराई से जांच कर रही है। इस केस के लिए तकनीकी जांच भी शुरू कर दी गई है। बच्चों के मोबाइल नंबर और इलाके के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि दोनों बच्चों को सही-सलामत वापस लाने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और जिले से सटे हुए बोर्डर लाइन पर भी अलर्ट कर दिया गया है।

पूरे इलाके में दहशत

दो मासूम बच्चों के अचानक गायब होने से पूरे गांव में डर का माहौल है। मलिया वार्ड नंबर 8 में लोग डरे और सहमे हुए हैं। बच्चों के माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जुली की मां का कहना है कि उनकी बेटी और भतीजा बहुत समझदार थे वे कभी भी बिना बताए कहीं नहीं जाते थे। गांव के लोग भी बच्चों की फोटो हाथ में लेकर जगह-जगह पूछताछ कर रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी दोनों बच्चों की तस्वीरें लगातार वायरल की जा रही हैं।

 

यह भी पढ़ें: 15 मिनट तक दनादन फायरिंग, पुलिस ने लाइव एनकाउंटर में बदमाशों को दबोचा

 

नीतीश शर्मा ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनके बच्चों को जल्द से जल्द ढूंढा जाए। उनका कहना है कि चार दिन बीत चुके हैं और हर एक पल परिवार के लिए बहुत भारी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हम गरीब लोग हैं और हमें पुलिस से पूरी उम्मीद है कि हमारे बच्चे जल्द मिल जाएंगे। परिवार के बाकी सदस्यों ने भी एसपी से मुलाकात की है और इस मामले में जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

 

अब पुलिस के लिए सबसे बड़ा काम दोनों बच्चों को सुरक्षित ढूंढना है। बच्चों को कोई उठा ले गया है या वे खुद कहीं चले गए हैं यह बात अभी पता नहीं चली है। पुलिस हर तरीके से इस मामले की जांच कर रही है। कोचिंग सेंटर के आस-पास के दुकानदारों और रास्ते से आने-जाने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने परिवार को भरोसा दिया है कि जल्द ही बच्चों का पता लगा लिया जाएगा। 


और पढ़ें