logo

ट्रेंडिंग:

किश्तवाड़ में 2 पाकिस्तानी आतंकी ढेर, गोला-बारूद बरामद; ऑपरेशन अब भी जारी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दो पाकिस्तानी आतंकियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया। अब पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा।

Kishtwar encounter

किश्तवाड़ में सेना का ऑपरेशन। (File Photo: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों को रविवार को बड़ी सफलता मिली। 'त्राशी-I' ऑपरेशन के दौरान जवानों ने पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को ढेर किया है। उनके पास से दो एके- 47 राइफल और गोला-बारूद समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है। 

 

पिछले महीने चटरू के जंगल में आधा दर्जन मुठभेड़ हो चुकी। वहीं अगर जम्मू क्षेत्र की बात करें तो 2026 में अभी तक छह से अधिक जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ढेर किया जा चुका है। 

 

यह भी पढ़ें: असम के वो छोटे दल जिनके भरोसे सत्ता की सीढी चढ़ेंगी कांग्रेस और बीजेपी?

 

जम्मू-कश्मीर पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो को किश्तवाड़ के चटरू बेल्ट के पासेरकुट इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने साझे तौर पर ऑपरेशन त्राशी-I चलाया। दो आतंकियों के मारे जाने के बाद भी इलाके में ऑपरेशन जारी है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक आंतकी पाकिस्तानी नागरिक हैं और जैश से जुड़े हैं।

कच्चे मकान में छिपे थे दोनों आतंकी

अधिकारियों के मुताबिक आतंकी पहाड़ी की तलहटी पर एक कच्चे मकान में छिपे थे। सुरक्षाबलों से घिरता देख उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सेना ने मोर्चा संभाला। पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। 

 

यह भी पढ़ें: AI से बनी है रजनीकांत-कमल हासन के रीयूनियन की तस्वीर? सच जान लीजिए

सेना ने अपनी पोस्ट में क्या कहा?

सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने कहा, 'पहले हुए सफल कॉन्टैक्ट के बाद काउंटर-इंटेलिजेंस फोर्स डेल्टा की टुकड़ियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर आज सुबह लगभग 11 बजे मुश्किल इलाके में आतंकवादियों दोबारा भिड़ंत की। सटीकता, बिना रुकावट के तालमेल और पक्के इरादे का परिचय देते हुए टुकड़ियों ने एनकाउंटर साइट पर नियंत्रण किया, जहां दो आतंकवादियों को सफलतापूर्वक न्यूट्रलाइज कर दिया गया है। शांति भंग करने वालों को कोई पनाह नहीं मिलेगी।

 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap