logo

ट्रेंडिंग:

असम के वो छोटे दल जिनके भरोसे सत्ता की सीढी चढ़ेंगी कांग्रेस और बीजेपी?

असम विधानसभा चुनाव के लिए सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों असम की गद्दी पाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं और अपना कुनबा बढ़ा ही हैं।

Assam politics

हिमंता बिस्वा सरमा और गौरव गोगोई। Photo Credit- PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

असम विधानसभा चुनाव, 2026 के लिए चुनाव आयोग इस महीने के आखिर में चुनावी तारीखों का ऐलान कर सकता है। इससे पहले सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों असम की गद्दी पाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। जहां भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री हिमंता बस्वा सरमा की अगुवाई में विपक्षी नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करवाकर कुनबा बढ़ा रही है। जबकि, सांसद गौरव गोगोई के नेतृत्व में कांग्रेस छोटे दलों को शामिल करके अपना गठबंधन का दायरा बढ़ा रही है।   

 

असम चुनाव के लिए कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी गठबंधन को 'असम सम्मिलितो मोर्चा' (Asom Sonmilito Morcha) नाम दिया गया है। हालांकि, यह गठबंधन अभी पूरी तरह से अंतिम रूप नहीं ले पाया है क्योंकि सीट-शेयरिंग को लेकर कुछ सहयोगी दलों के साथ बातचीत चल रही है। साथ ही कुछ दलों के साथ में असहमति चल रही है।

कांग्रेस गठबंधन में कौन सी पार्टियां हैं?

कांग्रेस की अखिल गोगोई की पार्टी रायजोर दल के साथ में गठबंधन की बात चल रही है लेकिन अभी यह पूरी तरह फाइनल नहीं हुआ है। बल्कि सीट-शेयरिंग को लेकर काफी तनाव और विवाद है। गोगोई ने कांग्रेस से 15 सीटों की मांग की है, मगर कांग्रेस उन्हें 4 सीटें देने के लिए राजी है। यही दोनों पार्टियों के बीच विवाद की जड़ है। हालांकि, माना जा रहा है दोनों दल मिलकर कुछ बीच का रास्ता निकालेंगे।

 

यह भी पढ़ें: अखिल गोगोई की कांग्रेस को आखिरी चेतावनी! आखिर उनकी डिमांड क्या है?

 

असम में कांग्रेस आलाकमान ने भंवर जितेंद्र सिंह को प्रभारी बनाकर भेजा है। वह प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई के साथ मिलकर राज्य में गठबंधन का आकार बढ़ा रहे हैं। दोनों मिलकर हर उस छोटी पार्टी को शामिल करवा रहे हैं, जिनका अपने इलाकों में आधार है। यही वजह है कि कांग्रेस ने अपने गठबंधन के सहयोगियों के लिए 26 विधानसभा छोड़ी हैं, जबकि 100 सीटों पर वह खुद लड़ेगी।

 

कांग्रेस के साथ मुख्य रूप से निम्नलिखित पार्टियां गठबंधन में शामिल हैं या शामिल होने की प्रक्रिया में हैं...

 

रायजोर दल: विधायक अखिल गोगोई के नेतृत्व में रायजोर दल (Raijor Dal) असम की प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी है। रायजोर दल, कांग्रेस से विधानसभा की 15 सीटों की मांग कर रही है, लेकिन कांग्रेस रायजोर दल को केवल 4 सीटें देने पर राजी है। अखिल गोगोई ने कांग्रेस की इस बात पर कहा कि अगर रायजोर दल की जरूरत के हिसाब से 15 सीटें नहीं दी जाती हैं तो मुझे गठबंधन पर फिर से सोचने का अधिकार दिया गया है। अब गेंद कांग्रेस के पाले में है और उसे विचार करना है। यही वजह है कि दोनों दलों के बीच अभी गठबंध पर मुहर नहीं लगी है। 

 

यह भी पढ़ें: हिमंता से भूपेन बोरा तक, असम BJP में कौन-कौन कांग्रेस से आया?

 

असम जातीय परिषद: असम जातीय परिषद (Assam Jatiya Parishad) असम का क्षेत्रिय राजनीतिक दल है। पार्टी का गठन सितंबर 2020 में असम के दो छात्र संगठनों, ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (AASU) और असम जातियताबादी युवा छात्र परिषद (AJYCP) के विलय से हुआ था। इस पार्टी का असम में युवाओं के बीच पैठ मानी जाती है।

 

इसके अलावा असम सम्मिलितो मोर्चा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), सीपीआई, सीपीआई (एमएल) लिबरेशन, असम के पहाड़ी इलाकों में प्रभाव रखने वाली ऑल पार्टी हिल लीडर्स कॉन्फ्रेंस और अन्य छोटी पार्टियां शामिल हो सकती हैं। इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि कांग्रेस ने अभी आधिकारिक तौर पर गठबंधन की घोषणा नहीं की है। आने वाले समय में गठबंधन आकार ले सकता है।

बीजेपी गठबंधन में कौन सी पार्टियां हैं?

असम बीजेपी इस समय पार्टी और एनडीए का विस्तार कर रही है। मुख्यमंत्री हिमंता सरमा ने असम के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा को बीजेपी में शामिल करवाकर जोरदार झटका दिया है। इसके अलावा उन्होंने विपक्ष के कई पूर्व विधायकों को पार्टी में शामिल करवाया है। ऐसे में आइए देखते हैं कि असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन में कौन सी मुख्य पार्टियां शामिल हैं?

 

असम गण परिषद: असम गण परिषद राज्य की पुरानी राजनीतिक पार्टी है और लंबे समय से बीजेपी की सहयोगी। यह असम की स्वदेशी आबादी के हितों, असमिया पहचान, संस्कृति और अवैध प्रवासन के मुद्दे पर उठाती है। AGP, 2016 और 2021 में बीजेपी के साथ में रहकर चुनाव लड़ी है और सरकार में शामिल रही है।

 

यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल: यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल बोडोलैंड क्षेत्र से जुड़ी पार्टी है। यह असम की एक प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी बन चुकी है। 2015 में अपनी स्थापना के बाद से ही यह पार्टी मुख्य रूप से बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन क्षेत्र में सक्रिय है। पार्टी लगातार असम में विकास, स्थायी शांति और सभी जाति-धर्म के लोगों के कल्याण पर जोर देती है। यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल 2020 केबोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्रमोद बोरो के नेतृत्व में सरकार बना चुकी है।

 

बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट: बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट हाल ही में एनडीए में शामिल हुई। जो असम की क्षेत्रीय पार्टी है। यह पार्टी मुख्य रूप से बोडो समुदाय के हितों, उनकी सांस्कृतिक पहचान, अधिकारों और बोडोलैंड क्षेत्र के विकास के लिए काम करती है। इसके अलावा बीजेपी ने नेतृत्व वाले एनडीए में राभा हासोंग जौथा संघर्ष समिति और जनशक्ति पार्टी शामिल हैं।

 

असम बीजेपी अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने हाल ही में कहा है कि एनडीए सभी 126 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, लेकिन सीट शेयरिंग पर बातचीत जारी है। हालांकि, UPPL और AGP के साथ सीट बंटवारे पर अभी कुछ तनाव की खबरें सामने आई हैं। मगर, माना जा रहा है कि बीजेपी का गठबंधन मजबूत है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap