logo

ट्रेंडिंग:

हिमंता से भूपेन बोरा तक, असम BJP में कौन-कौन कांग्रेस से आया?

बीजेपी राज्य कांग्रेस के सबसे बड़े नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करवाने पर काम कर रही है। पिछले दिनों असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा को भगवा पार्टी में शामिल हो गए थे।

himanta biswa sarma and bhupen bora

हिमंता बिस्वा सरमा और भूपेन बोरा। Photo Credit- PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में बीजेपी और कांग्रेस के बीच की सियासी लड़ाई बढ़ती जा रही है। दोनों तरफ से जुबानी बाण चलाए जा रहे हैं, लेकिन दोनों का मकसद एक है कि किसी भी तरह से जनता के बीच अपनी पैठ बनाई जा सके। इन बयानों के बीच बीजेपी दो कदम जाते हुए राज्य कांग्रेस के सबसे बड़े नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करवाने पर काम कर रही है। पिछले दिनों असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा को भगवा पार्टी में शामिल करवाकर बीजेपी देश की सबसे पुरानी पार्टी को झटका दे चुकी है। इसके अलावा बीजेपी आने वाले समय में और भी कांग्रेस के बड़े नेताओं को पार्टी में शामिल करवाने पर काम कर रही है।  

 

इस बीच असम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देबब्रत सैकिया ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि भगवा पार्टी 'कांग्रेस के पूर्व नेताओं की पार्टी' हो गई है। साथ ही आरोप लगाया कि बीजेपी में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा समेत पुराने कांग्रेसी नेताओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: हर चुनाव, एक सी स्क्रिप्ट, चुपके से क्या खेल करते हैं मोहन भागवत?

'बीजेपी Topi पहनाती है'

मीडिया से बात करते हुए देबब्रत सैकिया ने कहा, 'मैं Topi नहीं पहनना चाहता, लेकिन मैं गांधी टोपी पहनता हूं, जो हमारे पार्टी के कामों के लिए जरूरी है। लेकिन आज बीजेपी को देखें... उसमें मौजूदा मुख्यमंत्री से लेकर इतने सारे पुराने कांग्रेसी नेता शामिल हो गए हैं कि बीजेपी को 'कांग्रेस के पुराने छात्रों की पार्टी' कहा जा सकता है।'

 

'CAP' और 'टोपी' शब्दों का इस्तेमाल करते हुए देबब्रत सैकिया ने आगे कहा कि बीजेपी पुराने कांग्रेसी नेताओं को पार्टी बदलने के बाद उन्हें 'नई टोपी पहना रही है।' 

लोगों को असली पहचान वाले नेता चाहिए- सैकिया

उन्होंने आगे कहा, 'आज बीजेपी एक नए विकल्प से ज्यादा CAP, यानी कांग्रेस के पुराने नेताओं की पार्टी जैसी लग रही है। एक ऐसी पार्टी जिसमें कांग्रेस के पुराने चेहरे भरे पड़े हैं और अब उन्होंने अलग रंग पहन लिया है। यह CAP असली बदलाव नहीं, बल्कि रीब्रांडिंग करके सबको बेवकूफ बनाने के लिए 'सबको Topi पहनना' चाहती है। लोगों को असली पहचान वाले नेता चाहिए, ना कि फिर से बने हुए नेताओं की राजनीति।'

 

दरअसल, देबब्रत सैकिया का यह बयान असम में लगातार कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो रहे नेताओं के बारे में आई है। उन्होंने कांग्रेस की अंदरूनी तैयारियों के बारे में बात करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी को आने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरपर्सन बनाया गया है। सैकिया ने बताया कि प्रियंका गांधी राज्य में उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल करने से पहले खुद जिला कांग्रेस अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों से मिलेंगी। उन्होंने कहा कि यह कदम बेहतर और सबको साथ लेकर चलने वाला है। 

 

यह भी पढ़ें: जैसे-जैसे हुमायूं कबीर की बनेगी बाबरी मस्जिद, वैसे TMC को लगेगा झटका?

कौन से नेता कांग्रेस ने बीजेपी में शामिल हुए?

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं में सबसे प्रमुख नाम खुद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का है। हिमंता सरमा पहले असम कांग्रेस के बड़े हुआ करते थे। अब वह असम में बीजेपी से सबसे बड़े नेता हैं। उन्होंने साल 2015 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का हाथ थाम लिया था। 

2015 में 9 कांग्रेसी MLA भी बीजेपी में शामिल

हिमंता बिस्वा सरमा जब बीजेपी में शामिल हुए थे तो उस समय उनके साथ कांग्रेस के 9 विधायकों ने भी पार्टी छोड़ दी थी। जो विधायक बीजेपी में शामिल हुए थे उनमें- जयंता मल्ला बरुआ, पीयूष हजारिका, राजेन बोरठाकुर, पल्लब लोचन दास, अबू ताहेर बेपारी, बिनंदा सैकिया, बोलिन चेतिया, प्रदान बरुआ और कृपा नाथ मल्ला थे। ये विधायक आज भी हिमंता सरमा के करीबी हैं। इनमें से कई असम सरकार में मंत्री हैं।

 

इसके अलावा साल 2019 में कांग्रेस के भुवनेश्वर कलिता, पूर्व मंत्री गौतम रॉय और कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद शांतिउसे कुजूर भी बीजेपी में शामिल हो गए थे।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap