logo

मूड

ट्रेंडिंग:

उज्जैन: होटल के चैंबर की सफाई के दौरान 4 की मौत, 2 की हालत बिगड़ी

उज्जैन के श्री गंगा होटल में ओवर ग्राउंड चैंबर की सफाई के दौरान दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो घायल हैं।

उज्जैन में होटल चैंबर तोड़कर मजदूरों को बाहर निकाला गया है। Photo Credit: PTI

उज्जैन में होटल चैंबर तोड़कर मजदूरों को बाहर निकाला गया है। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक होटल के ओवर ग्राउंड चैंबर की सफाई के दौरान चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक संभवतः दम घुटने से उनकी जान गई। उन्हें बचाने के लिए चैंबर में उतरे दो अन्य लोगों की भी हालत बिगड़ गई, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह हादसा उज्जैन-देवास रोड पर स्थित श्री गंगा होटल में शनिवार रात हुआ। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी। चारों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: उज्जैन में अपने ही घर पर गैंती क्यों चलाने लगे मोहन यादव? वायरल हो गया वीडियो

CPR भी नहीं आया काम

उज्जैन के पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि सफाई के लिए चार लोग चैंबर में उतरे थे और अंदर ही फंस गए। पुलिस की टीम ने उन्हें सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सकी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

 

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के अनुसार, चारों को बचाने के लिए दो और लोग चैंबर में उतरे, लेकिन उनकी भी तबीयत बिगड़ गई। दोनों का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने तीन मृतकों की पहचान कमलेश तंबोली, नितिन वाहिद और मनोज मीणा के रूप में की है। चौथे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

क्या है ओवर ग्राउंड चैंबर?

कई होटलों और बड़ी इमारतों में छोड़े गए खाने और गंदे पानी के लिए ओवर ग्राउंड चैंबर बनाए जाते हैं। इनमें कचरा जमा होता है। इनकी सफाई मोटर पंप की मदद से या हाथ से की जाती है।

 

 

यह भी पढ़ें: 2018 में मिली थी कामयाबी, अब उज्जैन से अयोध्या तक क्या साध रहे हैं दिग्गी राजा?

होटल मालिक ने हादसे के बाद क्या कहा?

होटल मालिक ने दावा किया कि चैंबर की सफाई आमतौर पर मोटर पंप से होती है। उनके मुताबिक चैंबर में शायद मलबा फंस गया था, जिसे साफ करने के दौरान यह हादसा हुआ। मालिक ने कहा कि मलबा साफ करते समय एक व्यक्ति का पैर फिसल गया और वह चैंबर में गिर गया। उसे बचाने की कोशिश में तीन अन्य लोग भी चपेट में आ गए।

मौके पर पहुंचे उज्जैन के जिलाधिकारी रोशन कुमार सिंह ने कहा कि इसकी जांच की जाएगी कि लोग सफाई के लिए चैंबर में उतरे थे या फिसलकर गिरे थे। जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Related Topic:#Madhya Pradesh News

और पढ़ें