logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गुजरात में निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज धराशायी, बाल-बाल बचे मजदूर

आणंद जिले में शनिवार शाम को रेलवे ओवरब्रिज (ROB) बनाने का काम हो रहा था, जिसका एक हिस्सा गिर गया।

Anand bridge collapse

आणंद में गिरा रेलवे ओवरब्रिज। Photo Credit- Social Media

गुजरात के आनंद जिले में शनिवार शाम एक हादसा हो गया। यहां रेलवे ओवरब्रिज (ROB) बनाने का काम हो रहा था, जिसका एक हिस्सा गिर गया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह घटना शनिवार शाम करीब 7.30 बजे आनंद के अदास गांव के पास हुई। यह गांव नेशनल हाईवे-48 से करीब एक किलोमीटर दूर है।

 

आनंद जिले के अधिकारी मयूर परमार ने जानकारी देते हुए बताया, 'पुल का एक पिलर का हिस्सा कल शाम करीब 7.30 बजे गिर गया। हमने रेलवे अधिकारियों को मौके पर बुलाया है। हमने उनसे इस बारे में डिटेल्ड टेक्निकल रिपोर्ट मांगी है कि यह खास हिस्सा क्यों गिरा?'

 

यह भी पढ़ें: दुनिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर जा रहे थे दो भाई, बिजली गिरने से मौत

घटना स्थल पर पहुंचा स्थानीय प्रशासन

मयूर परमार ने बताया कि पुल गिरने के बाद, स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और इलाके को घेर लिया ताकि अधिक नुकसान से बचा जा सके।

 

यह भी पढ़ें: पर्यटक ने हिमाचल के कसोल में स्थानीय को मारी गोली, वीडियो वायरल

शनिवार को काम बंद था

अधिकारी मयूर परमार ने आगे कहा, 'अच्छी बात यह है कि शनिवार होने की वजह से काम नहीं चल रहा था और साइट पर कोई मजदूर नहीं था। इसलिए, कोई हताहत नहीं हुआ।' प्रांत अधिकारी ने यह भी कहा कि आनंद में कई रेलवे ओवरब्रिज बन रहे हैं, जिनमें अदास गांव के पास दो ओवरब्रिज भी शामिल हैं।

Related Topic:#Gujarat News

और पढ़ें