logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दुनिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर जा रहे थे दो भाई, बिजली गिरने से मौत

लखनऊ के रहने वाले एक परिवार की खुशियां पलभर में उजड़ गईं। दुनिया के सबसे ऊंचे शिवमंदिर तुंगनाथ की यात्रा पर निकले दो भाइयों की जान आकाशीय बिजली गिरने से चली गई।

Uttarakhand News

तुंगनाथ मंदिर। (AI Generated Image)

उत्तराखंड में यूपी के दो भाइयों की जान चली गई। दोनों दुनिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर तुंगनाथ के दर्शन करने पहुंचे थे। मगर तुंगनाथ के नजदीक चंद्रशिला ट्रेक पर बिजली गिरने से दोनों की जान चली गई। वहीं उन्नाव और लखनऊ के रहने वाले दो युवकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। मृतक की पहचान 19 वर्षीय अभिनव वाजपेयी और 22 वर्षीय अभिषेक वाजपेयी के तौर पर हुई है।

 

पुलिस के मुताबिक दोनों भाई लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर के रहने वाले थे। ट्रेकिंग की खातिर चंद्रशिला आए थे। शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से दोनों की जान चली गई। वहीं उनके दो साथियों को बचा लिया गया है। दोनों की पहचान उन्नाव के रहने वाले शुभम शुक्ला और लखनऊ निवासी आजन मिश्रा के तौर पर हुई है। पुलिस का कहना है कि अभिनव की मौत मौके पर ही हो गई थी।

 

यह भी पढ़ें: बंदर ने वकील से छीना नोटों से भरा बैग, पेड़ से कर दी पैसों की बरसात

 

बड़े भाई अभिषेक को उखीमठ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। शुक्रवार को एसडीआरएफ के कंट्रोल रूम में खराब मौसम की जानकारी मिली। इसमें बताया गया कि कुछ पर्यटक तुंगनाथ के पास फंसे हैं। घंटों की मशक्कत के बाद वहां फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। यहां से अभिनव के शाम को देर रात चोपटा लाया गया। 

 

यह भी पढ़ें: गर्मी में क्यों बढ़ जाती है दाग-धब्बे और झाइयों की समस्या, कैसे करें बचाव?

कई जिलों में येलो अलर्ट

उत्तराखंड में रविवार को मौसम बदला बदला रहा है। देहरादून में झमाझम बारिश हुई। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी की भी चेतावनी दी है। हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक 48 घंटे में 18 लोगों की जान गई है। यमुनोत्री के पास मध्य प्रदेश के हरिमोहन का निधन हो गया। वहीं दिल का दौरा पड़ने से आदि कैलाश यात्रा के वक्त गुजरात के मनसुख गिरी की जान चली गई।


और पढ़ें