logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बंदर ने वकील से छीना नोटों से भरा बैग, पेड़ से कर दी पैसों की बरसात

यूपी के बुलंदशहर में एक बंदर ने वकील से नोटों से भरा बैग छीन लिया। पास में ही एक नीम के पेड़ में चढ़ गया। सभी ने किसी प्रकार बैग हासिल करने की कोशिश की। मगर तब तक बंदर ने बैग खोलकर नोटों की बारिश करनी शुरू कर दी।

UP News

बुलंदशहर में बंदर ने की नोटों की बारिश। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां एक वकील का नोटों से भरा बैग छीनकर बंदर पेड़ पर जा चढ़ा। कुछ ही देर में पेड़ से ही नोटों की बारिश करने लगा। यह नजारा देख लोगों को 'मामला लीगल है' का सीन याद आ गया। इसमें भी एक बंदर नोटों का बैग लेकर पेड़ पर चढ़ जाता है।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक वकील कचहरी में स्टांप पेपर खरीदने जा रहे थे। तभी एक बंदर उनके हाथ से बैग छीनकर पेड़ पर चढ़ गया। नीम के पेड़ से ही बंदर ने नोटों की बारिश करनी शुरू कर दी। नोटों की बारिश देख वहां मौजूद लोगों में लूटने की होड़ मच गई।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: गर्मी में क्यों बढ़ जाती है दाग-धब्बे और झाइयों की समस्या, कैसे करें बचाव?

 

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक वकील रविंद्र अपने साथी आमिर खान और सोहन पाल के साथ प्लॉट की रजिस्ट्री करने के लिए स्टांप खरीदने पहुंचे थे। बैग में दो लाख रुपये की रकम थी। घात लगाए बैठे बंदर ने नोटों से भरा बैग छीन लिया और कचहरी रोड पर स्थित लोहा करोबारी गौरी शंकर के आवास पर स्थित नीम के पेड़ पर चढ़ गया।

 

यह भी पढ़ें: तलाक के दौर में शादी बचाने के लिए हिंदू धर्मग्रंथों में क्या है उपाय? जानिए 


भारत समाचार ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि घंटों की मशक्कत के बाद वकील को बैग मिला गया। करीब 40 हजार रुपये की रकम गायब है। उधर, दैनिक जागरण ने अपनी खबर में बताया कि वकील ने 1 लाख 91 और 500 रुपये की रकम बरामद कर ली है। उधर, सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल है। 

Related Topic:#UP News

और पढ़ें