logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बागपत में 'निर्वाण लड्डू महोत्सव' में मची भगदड़, अब तक 5 की मौत

यूपी के बागपत में निर्वाण लड्डू महोत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां मंच की सीढ़ियां टूटने से दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन गई है।

baghpat accident

ठेले से घायल को अस्पताल ले जाते लोग। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां बड़ौत में निर्वाण लड्डू महोत्सव के दौरान मंच की सीढ़ियां टूटने से दर्जनों श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है। इस हादसे के बाद इलाके में भगदड़ जैसे हालात बन गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बड़ौत के एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि जैन कम्युनिटी का लड्डू चढ़ाने का धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। कुछ लोग मचान पर चढ़े हुए थे। अचानक मचान गिर गई और जो लोग इस पर खड़े थे, वो घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


उन्होंने बताया कि अब तक 20 से 25 लोगों के घायल होने की खबर मिली है। कुछ लोगों को सामान्य चोटें आई थीं। इनमें से 2 से 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

 

 

अब तक 5 की मौत

बागपत में हुए इस हादसे में अब तक 5 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है। बागपत की डीएम अस्मिता लाल ने बताया, जैन समाज का कार्यक्रम था। पिछले 30 साल से हर साल होता है। यहां लकड़ी से बना मंच टूट गया। 40 लोग घायल हुए थे। 20 लोगों अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर भी जा चुके हैं। अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

कैसे हुआ हादसा?

हादसे के बाद पूरे इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। भारी पुलिसबल भी तैनात है। बताया जा रहा है कि आयोजकों ने 65 फीट ऊंचा लकड़ी का मंच बनाया था। ऊपर भगवान की मूर्ति रखी थी। इसी दौरान भगवान तक लड्डू चढ़ाने के लिए भीड़ बढ़ गई और तभी वजन बढ़ने के चलते मंच भरभराकर नीचे गिर पड़ा। घायलों को ई-रिक्शा और ठेलों से अस्पताल ले जाया जा रहा है।

 

 

इस पूरी घटना पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने घायलों के इलाज के निर्देश भी दिए हैं।

Related Topic:#Uttar Pradesh

और पढ़ें