logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फर्जी IAS बनकर 3 बहनों ने ठगे 11 लाख रुपये, बरेली पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की बरेली पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने IAS अधिकारी और ADM बनकर लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने के बहाने 11 लाख रुपये की ठगी की थी।

UP Bareilly police arrested 3 fake IAS sisters

बरेली पुलिस ने 3 नकली IAS बहनों को गिरफ्तार किया, Uppolice/X

शेयर करें

google_follow_us

उत्तर प्रदेश के बरेली के बारादरी इलाके में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां तीन महिलाओं को फर्जी IAS अधिकारी बनकर लोगों से 11 लाख रुपये तक ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह में दो सगी बहनें और उनकी मामा की बेटी शामिल हैं। जो लंबे समय से बेरोजगार लोगों को सरकारी नौकरी का लालच देकर अपना शिकार बना रही थीं।

 

शिकायतकर्ता प्रीति लायल ने 26 अप्रैल को बारादरी थाने में केस दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि शिखा पाठक नाम की महिला ने उनसे संपर्क किया और अपनी बहन डॉ. विप्रा शर्मा को ADM बताकर सरकारी नौकरी दिलाने का दावा किया। इसके बाद प्रीति और उनके तीन परिचितों से मिलकर करीब 11 लाख रुपये वसूले गए।

 

यह भी पढ़ें: 'जमानत रद्द होगी', भगवंत मान को कोर्ट ने लगाई फटकार; 1 मई होना होगा पेश

सुनियोजित तरीके से रचा ठगी का जाल

पुलिस जांच में सामने आया कि शिखा शर्मा, विप्रा शर्मा और दीक्षा पाठक ने ठगी के लिए पूरी योजना बना रखी थी। दीक्षा नए लोगों को फंसाने का काम करती थी, शिखा भरोसा जीतती थी और विप्रा खुद को अधिकारी बताकर अंतिम सौदा तय करती थी। तीनों 2022 से इस काम में सक्रिय थीं और कई लोगों को निशाना बना चुकी हैं।

 

आरोपियों ने उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद, लखनऊ के नाम पर फर्जी जॉइनिंग लेटर तैयार किए। इन्हें ईमेल, पोस्ट और व्हाट्सएप के जरिए भेजा जाता था। जब पीड़ित नौकरी जॉइन करने लखनऊ पहुंचे तो अधिकारियों ने ऐसे किसी भी नियुक्ति पत्र से इनकार कर दिया। यहीं से पूरे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ।

 

यह भी पढ़ें: सेरैमिक, चमड़ा और आंवला, UP के उत्पादों को यूं रफ्तार देगा गंगा एक्सप्रेसवे 

लग्जरी लाइफ के लिए करते थे अपराध

पूछताछ में सामने आया कि तीनों महिलाएं महंगी जिंदगी जीने और नीली बत्ती वाली गाड़ियों में घूमने की शौकीन थीं। इसी शौक को पूरा करने के लिए वे लोगों से ठगी कर रही थीं। ठगी के पैसों से उन्होंने घर खरीदा और एक महिंद्रा XUV700 कार भी ली। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अब यह जांच की जा रही है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

बरामदगी विवरण

  • जाली दस्तावेज
  • 10 चैक बुक
  • 04 मोबाइल फोन (आईफोन व वीवो कम्पनी)
  • घटना में प्रयुक्त एक कार महिंद्रा XUV 700 रंग सफेद रजिस्ट्रेशन नंबर UP25EC3222
  • 4.50 लाख रूपये नगद
  • दो लैपटाप
  • 03 पासबुक
  • 55 लाख रूपये विभिन्न खातो में फ्रीज


और पढ़ें